Jagruk youth news : रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में तुंगनाथ, चोपता ट्रैक पर मौजूद सारी गांव उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों में ग्रामीण पर्यटन और स्वरोजगार की मिसाल कायम कर रहा है। सारी गांव में इस वक्त करीब 50 होम स्टे संचालित किए जा रहे हैं, जिसमें ढाई सौ से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष -अप्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा होम स्टे को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। अच्छी बात यह है कि उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में अब होम स्टे का कारोबार खूब फल फूल रहा है, जो ग्रामीणों की आर्थिकी का भी बड़ा जरिया बन रहा है।
दिसंबर माह में रुद्रप्रयाग जिले के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सारी गांव पहुंच कर होम स्टे में रात्रि विश्राम किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गांव में पयर्टन और स्वरोजगार के मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि इससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों के साथ ही भोजन भी किया।
रुद्रप्रयाग से सारी गांव की दूरी लगभग 60 किलोमीटर है। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार 191 परिवार वर्तमान में निवासरत हैं। सारी गांव में 1,200 करीब की आबादी है, गांव की 50 से अधिक होम स्टे संचालित हो रहे हैं। जिससे गांव में लगभग 250 लोगों को स्वरोजगार मिला है।
आज यहां होम स्टे की संख्या 50 तक पहुंच गई है, जिसमें से 41 पर्यटन विभाग के पास पंजीकृत हैं, कई लोगों ने प्रदेश सरकार की दीन दयाल उपाध्याय पयर्टक होम स्टे योजना के तहत भी होम स्टे शुरु किए हैं। इसके अलावा ट्रैकिंग ट्रैक्शन सेन्टर होम-स्टे योजना के तहत 30 लोगों को अनुदान दिया गया है। स्वरोजगार के चलते गांव में पलायन बहुत कम है, साथ ही अन्य गांवों के विपरीत सारी गांव पूरी तरह जीवंत बना हुआ है।
- CM धामी ने उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति-2026-36 का किया शुभारम्भताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सगन्ध पौधा केन्द्र, सेलाकुई, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति-2026-36 का शुभारम्भ किया। उन्होंने सैटेलाइट सेन्टर भाऊवाला का लोकार्पण एवं सगन्ध पौधा केन्द्र, सेलाकुई स्थित ए.एम.एस (ब्-14) प्रयोगशाला का … Read more
- देवभूमि उत्तराखण्ड से निकला यह विजन विकसित भारत 2047 के निर्माण में सहायक सिद्ध होगा सीएम धामीताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज होटल एमरॉल्ड ग्रैण्ड, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंसदृ2025 में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलन कर सम्मेलन का शुभारंभ किया तथा कॉन्फ्रेंस स्थल पर आयोजित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन … Read more
- पति को छोड़ प्रेमी संग होटल में पहुंची महिला ने प्रेमी का काट दिया प्राइवेट पार्टताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now लुधियाना: पंजाब के लुधियाना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मौजूद इंडो-अमेरिकन होटल में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या उसी के प्रेमी ने की। हत्या … Read more
- UP के नए BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी का बना तय, जानें कौन हैं पंकज चौधरी और क्यों बनाया जा रहा है?ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now मयंक त्रिगुण, वरिष्ठ संवाददाता यूपी में बीजेपी को नया मुखिया मिलना लगभग तय हो गया है. उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख पद के लिए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने नामांकन दाखिल किया है. नामांकन दाखिल किए जाने के … Read more
- Gold Price Today : सोने के दाम बेकाबू! चांदी ने भी रचा इतिहास, देखें कितना महंगा हुआ 22-24 कैरेट गोल्डताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now Gold Price Today : देश में सोना-चांदी के भाव में लगातार बदलाव हो रहा है,बदलाव का ये दौर बिहार में भी जारी है। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। वहीं, (silver price today) चांदी … Read more