Bhojpuri New Song 2023 : माही श्रीवास्तव का गाना सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, देखे वीडियो

Bhojpuri New Song 2023 : नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की सुपरहॉट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव को कौन नहीं जानता है। माही ने एक से बढ़कर भोजपुरी गानों में अपने डांस और अदाओं से तहलका मचा चुकी हैं। उनके गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा जाते हैं। इसी बीच उनका एक और नया भोजपुरी सॉन्ग रिलीज हो गया है। इस गाने का टाइटल श्मछरी बनइबोश् है। ये गाना दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में माही की हॉट अदा और उनका जलवा देख लोग दीवाने हुअ जा रहे हैं।
भोजपुरी सिंगर शिवनी सिंह की आवाज का चला जादू
मछरी बनइबो गाने को भोजपुरी सिंगर शिवनी सिंह ने अपनी आवाज में गाया है। गाने में माही श्रीवास्तव के डांस स्टेप बस देखने लायक हैं जो दर्शकों को दीवाना बना रही है। माही अपनी सहेलियों से कहती हैं कि श्घर ही में मछरी बनइबो पिया के ना चिखइबो ए सखी... पिया के ना चिखइबो ए सखी, पिया के ना चिखइबो ए सखी... एगो चुम्मा बदे उनके तरसइबो ना सेज प सुतइबो...।
भोजपुरी के यूट्यूब चैैनल पर रिलीज किया गया
माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का यह गाना मछरी बनइबो वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैैनल पर रिलीज किया गया है। कुछ देर पहले रिलीज इस गाने को अब तक काफी व्यूज मिल चुके हैं। आपको बता दें कि इस गाने के लिरिक्स और कंपोजर अर्जुन शर्मा हैं और इसका संगीत एबी गुप्ता ने दिया है। वहीं इस वीडियो के निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक विजहेल हैं। जबकि इस वीडियो को कोरियोग्राफ गोल्ड जयसवाल ने किया है।