KBC 2023:दीजिए इन सवालों के उत्तर और जीते एक करोड, जानिए पूरी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

KBC Registration 2023:कौन बनेगा करोड़पति फिर से लौट आया है।
 
KBC Registration 2023

KBC Registration 2023:कौन बनेगा करोड़पति फिर से लौट आया है। शो का यह 15वां सीजन है और प्रोमो वीडियो पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं। शो का यह कितना अलग होगा यह कहना अभी मुश्किल है लेकिन एक चीज जो साफ तौर पर कही जा सकती है इसके लिये रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हॉटसीट तक पहुंचने का सिर्फ एक ही रास्ता है और वो है रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में भाग लेना। 29 अप्रैल की रात 9 बजे से यह प्रोसेस शुरू की जा चुकी है।

How to register for KBC 2023


यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब ज्यादातर लोग जानना चाहते हैं, कि अगर मुझे केबीसी में जाना है तो रजिस्ट्रेशन कैसे करना होगा? देखिए इसके लिए आपके पास 2 तरीके हैं। पहला है SMS के जरिए और दूसरा है सोनी लिव मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए। पहले SMS के जरिए रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया को समझ लेते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर KBC टाइप करना है और फिर स्पेस देकर आगे उस दिन के रजिस्ट्रेशन के सवाल का जवाब (A, B, C या D) टाइप करके एक और स्पेस देना और फिर अपनी उम्र (जैसे- 30, 35, 42 जो भी हो) टाइप करनी है। फिर एक और स्पेस देकर आपको पुरुष हैं तो M और महिला हैं तो F लिखना है। इस मैसेज को आपको 509093 पर भेज देना है।

How to register for KBC 15 by SonyLIV


सोनी लिव मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए रजिस्ट्रेशन कराना बेहद आसान है। इसके लिए आपको अपने फोन में सोनी लिव एप्लिकेशन डाउनलोड करनी है और फिर KBC रजिस्ट्रेशन पेज पर जाना है। यहां पर आपको उस दिन का रजिस्ट्रेशन क्विज दिख जाएगा जिसका सही जवाब आपको देना है। इसके आगे जो भी प्रक्रिया करने को कहा जाए उसे फॉलो करना है। बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति' के 15वें सीजन को भी महानायक अमिताभ बच्चन ही होस्ट करने वाले हैं।

From Around the web