Naach Re Patarki 3.0 Video: नम्रता मल्ला और अरविंद अकेला का गाना रिलीज होते ही हुआ वायरल

 
Naach Re Patarki 3.0 Video

Namrita Malla ki Video: भोजपुरी के जाने-माने एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना नाच रे पतरकी 3.0 इन दिनों धूम मचा रहा है। गाने में अरविंद के साथ नम्रता मल्ला हैं। इसमें नम्रता अपनी धुन पर सभी को डांस करने पर मजबूर कर दे रही हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर बेली डांस करते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस गाने में भी उन्होंने इसकी झलक दिखाई है। रिलीज के महज 2 दिन में इसे लाखों व्यूज मिल गए हैं। भोजपुरी दर्शकों  को अरविंद और नम्रता की जोड़ी बहुत पसंद आ रही है।

Reels video के लिये फिल्मी गाने पर लड़की ने ऐसी मटकाई कमर, वीडियो हुई वायरल


श्नाच रे पतरकी 3.0 गाने को यूट्यूब के सारेगामा हम भोजपुरी चौनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने की खास बात यह है कि फिल्म हीरोपंती के गाने श्मेरे नाल तू विह्सल बजा की शुरुआती धुन से होती है। फिर भोजपुरी के लिरिक्स आते हैं। यह एक फ्रेंचाइजी गाना है। एक साल पहले श्नाच रे पतरकी 2.0 रिलीज किया गया था। 


गाने को अरविंद अकेला कल्लू और भोजपुरी की पॉपुलर फीमेल सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। इसे आशुतोष तिवारी ने लिखा है। म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। खबर लिखे जाने तक गाने को 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया था और यह म्यूजिक में 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा था।


कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, गरदा उड़ा द ई बासुरी के धुन सुन के टाइगर श्रॉफ भी लजा जाई। एक यूजर कहते हैं, श्मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि भोजपुरी का सबसे जल्द ज्यादा व्यूज और लाइक पाने वाला यही सॉन्ग है। एक अन्य ने कहा, श्जियो भोजपुरी शेर।

From Around the web