Neelkamal Singh ki video: शिल्पी राज और नीलकमल सिंह का डांस देखकर मदहोश हुए लोग

Neelkamal Singh ki video: नीलकमल सिंह का गाना हीरोइन को नीलकमल सिंह ने गाया है।
 
Shilpi Raj

Neelkamal Singh ki video: नीलकमल सिंह का गाना हीरोइन को नीलकमल सिंह ने गाया है। इसके लिरिक्स अरुण बिहारी के हैं जबकि म्यूजिक आर जय कांग का है। भोजपुरी के जाने-माने सिंगर हैं। सुपरस्टार्स पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की तरह उनके गानों के व्यूज भी मिलियंस में जाते हैं। उन्होंने संजना मिश्रा के साथ गाना हीरोइन में साथ काम किया था। इसमें संजना बोल्ड मूव्स करती नजर आईं। वहीं नीलकमल सिंह पूरे हिप हॉप अंदाज में हैं। उनका यह स्टाइल लोगों को बहुत पसंद आया। गाने की धुन सुनकर बॉलीवुड का पुराना गाना श्लिखे जो खत तुझेश् याद आ जाएगा। गाने को यूट्यूब पर सारेगामा हम भोजपुरी डीजे मिक्स चौनल पर रिलीज किया गया है।


गाना हीरोइन को नीलकमल सिंह ने गाया है। इसके लिरिक्स अरुण बिहारी के हैं जबकि म्यूजिक आर जय कांग का है। वीडियो को बिभांशु तिवारी ने डायरेक्टर किया। इवेंट और पार्टीज में डांस करने के लिए यह बिल्कुल परफेक्ट गाना है। नीलकमल के साथ हीरोइन बनीं संजना मिश्रा का वाकई जादू सा चल जाता है। 

दरअसल, यह वीडियो दो गानों को मिलाकर बनाया गया है। इसका अगला गाना श्ये गोटेदार लहंगाश् है। वीडियो के अगले हिस्से में नीलकमल सिंह, शिल्पी राघवानी के साथ थिरकते हैं। एक्ट्रेस ने अपनी चुलबुली अदाएं दिखाई हैं। इस गाने में भी नीलकमल सिंह फुल स्वैग में हैं। गाने में भोजपुरी के साथ हिंदी लिरिक्स भी हैं जिसे रीक्रिएट किया गया है।


गाना श्ये गोटेदार लहंगाश् को नीलकमल सिंह के साथ शिल्पी राज ने आवाज दी है। इसका म्यूजिक आर्य शर्मा का है जबकि लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। वैसे तो दोनों गानों के अलग-अलग वीडियो भी मौजूद हैं और उन्हें आप सुन सकते हैं लेकिन इस वीडियो में दोनों गानों के साथ डबल बवाल मचा दिया है। 

From Around the web