प्रियंका चोपड़ा ने बच्चे करने के लिये शादी से पहले ही फ्रिज कर लिए थे अपने एग्स, बताई बड़ी वजह

 
Priyanka Chopra
priyanka-chopra

Priyanka Chopra Photo:देश ही नहीं विदेश में भी प्रियंका चोपडा की फैंन की संख्या काफी है। इनकी फिल्मों में अभिनय काफी पंसद किया जाता रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने डैक्स शेफर्ड के साथ बातचीत में कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने इस पॉडकास्ट में बॉलीवुड छोड़ने की वजह से लेकर अपने एग्स फ्रीज कराने वाली तक रिवील की है। इसी पॉडकास्ट में प्रियंका चोपड़ा ने यह भी बताया है कि वह शुरू-शुरू में निक जोनस को डेट नहीं करना चाहती थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि वह श्योर नहीं थीं कि वह (निक जोनस) 25 की उम्र में बच्चे करना चाहेंगे।


मालूम हो कि 40 वर्षीय प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस की उम्र में 10 साल से ज्यादा का फर्क है। प्रियंका चोपड़ा ने इसी पॉडकास्ट में यह भी बताया कि उन्हें बच्चे बहुत पसंद हैं। वह पार्टियों में वयस्कों से ज्यादा बच्चों के साथ वक्त बिताना पसंद करती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बताया, ष्मुझे हमेशा से पता था कि मुझे बच्चे चाहिए और यह उन कुछ बड़ी वजहों में से एक था जिसके चलते मैं निक को डेट नहीं करना चाहती थी।ष्

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि वह 25 की उम्र में बच्चे करना चाहेगा या नहीं। प्रियंका चोपड़ा ने बताया,UNICEF में बच्चों के साथ काम किया है और मुझे बच्चों से बहुत प्यार है। मैंने किड्स हॉस्पिटल में बतौर वॉलेंटियर काम किया है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपने इसी पॉडकास्ट में बताया कि कैसे उन्होंने अपनी मां की सलाह पर 30 की उम्र में अपने अंडे फ्रीज कराने का फैसला किया था।

प्रियंका चोपड़ा साल 2022 में सरोगेसी के जरिए मां बनी थीं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा पहली बार रिवील किया। सोशल मीडिया पर उनकी बेटी मालती की तस्वीरें आए दिन वायरल हो रहती रहती हैं। एक पॉडकास्ट में 40 वर्षीय एक्ट्रेस ने बताया कि वह 30 साल की थीं जब उन्होंने अपने एग्स (अंडे) फ्रीज कर दिए थे। उन्होंने अपनी मां मधु चोपड़ा की सलाह पर यह काम किया था। मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा की मां एक Obstetrician-Gynaecologist हैं।


30 की उम्र में फ्रीज कर दिए थे एग्स
प्रियंका चोपड़ा ने डैक्स शेफर्ड के साथ बातचीत में बताया, "मुझे इतनी आजादी महसूस हुई, मैंने 30 की उम्र में यह काम कर दिया था और अपनी महात्वाकांक्षांएं पूरी करने के लिए आगे बढ़ती रही, मैं चीजें पाना चाहती थी और करियर में एक खास मुकाम तक पहुंचना चाहती थी। साथ ही मैं उस इंसान से नहीं मिली थी जिसके साथ मैं बच्चे करना चाहती। तो मेरे उस कदम में वह एंग्जाइटी और मेरी मां की सलाह निहित थी कि 'बस कर डालो'।'

सच में होती है बायोलॉजिकल क्लॉक
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी यंग दोस्तों को बताया कि बायोलॉजिकल क्लॉक सच में होती है। उन्होंने कहा कि यह बात सच है कि 35 की उम्र के बाद मां बनना बहुत मुश्किल हो जाता है, खास तौर पर उन महिलाओं के लिए जो जीवन भर काम करती रही हैं। उन्होंने महिलाओं को पैसे बचाने और अपने एग्स फ्रीज करने की सलाह दी ताकि वो बायोलॉजिकल क्लॉक पर काबू पा सकें। वो जब तक चाहें काम कर सकती हैं, और फ्रीज किए जाने के बाद उनके एग्स हमेशा उसी उम्र के रहेंगे।

From Around the web