प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वे हॉलीवुड में कई ऐसे शो विकसित करने जा रही है जिसमें केवल भारतीय चेहरे होंगे

 
Priyanka Chopra

Priyanka Chopra: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया है कि उन्हें हॉलीवुड में दरकिनार नहीं किया जाएगा क्योंकि वह एक अच्छी एक्ट्रेस हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि वेब सीरीज सिटाडेल के लिए उन्हें ऑडिशन नहीं देना पड़ा था। हालांकि प्रियंका का कहना है कि अगर उन्हें इसके लिए ऑडिशन देना भी पड़ता, तब भी वह इसके लिए जरूर चुनी जाती। प्रियंका ने अपने  इंटरव्यू के दौरान हिंदी सिनेमा को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि भारत में हर साल एक हजार से भी ज्यादा फिल्में बन रही हैं। यहां तक कि कई परियोजनाओं पर काम करने के लिए हॉलीवुड के जरिए भारतीय तकनीशियनों को काम पर रखा जा रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि भारतीय अपने काम में अच्छे हैं, लेकिन उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि उन्हें क्यों दरकिनार किया जा रहा है।

क्यों नहीं देना पड़ा ऑडिशन?


बता दें कि, सिटाडेल को लेकर एक्ट्रेस ने एक खुलासा किया है जिसमें उन्होने बताया कि उन्हें ऑडिशन क्यों नहीं देना पड़ा था। उन्होंने कहा कि, उनके जैसी एक्ट्रेस जो वर्षों से बॉलीवुड में एक लीड किरदार कर रही हैं, अपने काम को अच्छी तरह से जानती हैं और अगर उन्हें ऑडिशन के लिए उपस्थित होना पड़े तो भी उन्हें दरकिनार नहीं किया जाएगा। अदाकारा को पूरा भरोसा है कि वह इस भूमिका को ठीक वैसे ही जीतेंगी जैसे उन्होंने क्वांटिको के लिए किया था, क्योंकि वह  आत्मविश्वास से भरी हैं।

प्रियंका हॉलीवुड को ब्राउन चेहरों से भर देना चाहती हैं


प्रियंका ने आगे कहा कि पूरी दुनिया में भारतीयों के लिए अधिक अवसर होने चाहिए और वह हॉलीवुड में भी इसे सुविधाजनक बनाने की कोशिश कर रही हैं। एक्ट्रेस ने दावा किया है कि वह हॉलीवुड में कई ऐसे शो विकसित कर रही हैं, जिनमें न केवल भारतीय चेहरों को पर्दे पर दिखाया जाएगा, बल्कि कैमरे के पीछे भारतीय लेखकों और निर्देशकों के रूप में भी नियुक्त किया जाएगा। वह हॉलीवुड को ब्राउन चेहरों से भर देना चाहती हैं, क्योंकि वह जानती हैं कि भारतीय कितने प्रतिभाशाली हैं और वे विश्व मंच पर आने के लिए कितने योग्य हैं।

प्रियंका वर्क फ्रंट
आपको बताते चलें कि, सिटाडेल के बाद एक्ट्रेस बॉलीवुड में एक बार फिर से वापसी करने जा रही हैं। वह जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं।

From Around the web