Haryana News: डेस्क: हरियाणा सरकार ने फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए दो चरणों में फिल्म सिटी बनाने का फैसला किया है। पहले चरण में पंचकूला जिले के पिंजौर में 100 एकड़ ज़मीन पर फिल्म सिटी बनाई जाएगी। इस ज़मीन की पहचान हो चुकी है और सलाहकार नियुक्त करने की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
बता दे कि दूसरे चरण में गुरुग्राम में फिल्म सिटी बनाई जाएगी। इस परियोजना के लिए ज़मीन की तलाश शुरू हो चुकी है। यह फिल्म सिटी न केवल कलाकारों को अवसर देगी बल्कि राज्य में रोजगार के नए द्वार भी खोलेगी। गुरुग्राम जैसे शहर में फिल्म सिटी से पूरे उत्तर भारत के फिल्म उद्योग को गति मिल सकती है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्माताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और विश्व संवाद केंद्र को 21 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।
राज्य में सिंगल स्क्रीन सिनेमा को फिर से जीवित करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने फिल्म प्रमोशन बोर्ड का गठन किया है जो इस दिशा में काम करेगा। साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि फिल्म सब्सिडी से जुड़ी 5 लंबित आवेदनों का भुगतान 30 दिनों में किया जाएगा और नए आवेदनों के लिए प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।
- CM धामी ने उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति-2026-36 का किया शुभारम्भताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सगन्ध पौधा केन्द्र, सेलाकुई, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति-2026-36 का शुभारम्भ किया। … Read more
- देवभूमि उत्तराखण्ड से निकला यह विजन विकसित भारत 2047 के निर्माण में सहायक सिद्ध होगा सीएम धामीताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज होटल एमरॉल्ड ग्रैण्ड, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंसदृ2025 में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने … Read more
- पति को छोड़ प्रेमी संग होटल में पहुंची महिला ने प्रेमी का काट दिया प्राइवेट पार्टताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now लुधियाना: पंजाब के लुधियाना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मौजूद इंडो-अमेरिकन होटल में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप … Read more
- UP के नए BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी का बना तय, जानें कौन हैं पंकज चौधरी और क्यों बनाया जा रहा है?ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now मयंक त्रिगुण, वरिष्ठ संवाददाता यूपी में बीजेपी को नया मुखिया मिलना लगभग तय हो गया है. उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख पद के … Read more
- Gold Price Today : सोने के दाम बेकाबू! चांदी ने भी रचा इतिहास, देखें कितना महंगा हुआ 22-24 कैरेट गोल्डताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now Gold Price Today : देश में सोना-चांदी के भाव में लगातार बदलाव हो रहा है,बदलाव का ये दौर बिहार में भी जारी है। प्रदेश में बीते … Read more