Uttarakhand Government Advertisement

वंदे मातरम् के 150 साल : अमरोहा में सामूहिक गायन से गूंजा कलेक्ट्रेट 

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

अमरोहा, 07 नवंबर 2025: राष्ट्रवाद के महानायक बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने 1875 में जो राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ लिखा था, उसके 150 साल पूरे होने पर अमरोहा में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन हुआ। साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी का संबोधन लाइव प्रसारित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डीएम ने भारत माता के चित्र पर दीप जलाकर की। पूरा सभागार देशभक्ति के रंग में रंग गया।

डीएम बोलीं: ये गीत आज भी भर देता है जोश, एकजुटता का प्रतीक है वंदे मातरम्

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर ये कार्यक्रम आयोजित करना बेहद खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि हम आज उसी भारत को जी रहे हैं, जिसकी कल्पना बंकिम बाबू ने उस वक्त की थी। ये गीत सुनते ही जोश आ जाता है। स्वतंत्रता आंदोलन में अलग-अलग समुदायों, संस्कृतियों और पूरे देश को एकजुट करने में इस गीत की बड़ी भूमिका रही। इसने देशभक्ति की नई लहर पैदा की। डीएम ने कहा कि गीतकार ने जो सपना देखा था, वो आज साकार हो रहा है। वंदे मातरम् एकता का प्रतीक है। हमें सबको साथ लेकर चलना है, तभी विकसित भारत बन पाएगा। उन्होंने कहा कि इस गीत को दोहराने का मकसद है कि हम जहां हैं, जिस पद पर हैं, उससे आगे बढ़ें। संवैधानिक पदों पर रहते हुए उसी तरह काम करें। उपस्थित लोगों से अपील की कि इस गीत को घर-घर पहुंचाएं, ताकि हम एकजुट हों और हर क्षेत्र में देश आगे बढ़े। इस गीत ने पूरे भारत को एक धागे में पिरोया और एकता का संदेश दिया।

एडीएम गरिमा सिंह: पहली बार इतना भव्य आयोजन, सेनानियों में भरा था जोश

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती गरिमा सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर ऐसा शानदार कार्यक्रम पहली बार हुआ है। स्वतंत्रता संग्राम में इस गीत का अहम योगदान रहा। इसने क्रांतिकारियों में जोश भरा। लोगों को राष्ट्र के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा दी और ऊर्जा से लबरेज कर दिया, जिससे आजादी मिलने में बड़ी मदद मिली।

एडीएम धीरेंद्र प्रताप सिंह: गीत ने हृदय में जगाई ज्योति

अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि वंदे मातरम् का आजादी की लड़ाई में बड़ा रोल रहा। इस गीत ने हर भारतीय के दिल में ज्योति और ऊर्जा भरी। सबको जोड़ा।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी चंद्रकांता और उप जिलाधिकारी मसीहा नज़म ने भी अपने विचार साझा किए।

जनपद भर में चले कार्यक्रम, स्कूलों में खास गतिविधियां

कार्यक्रम सिर्फ कलेक्ट्रेट तक सीमित नहीं रहा। पूरे जनपद के दफ्तरों और दूसरे स्थानों पर भी तरह-तरह के आयोजन हुए। बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा के स्कूल-कॉलेजों में वंदे मातरम् पर आधारित कई एक्टिविटी हुईं। बच्चों ने गीत गाया, निबंध लिखे और देशभक्ति से जुड़े प्रोग्राम किए।

कौन-कौन रहा मौजूद?

कलेक्ट्रेट सभागार के कार्यक्रम में पीडी डीआरडीए अम्बरीष कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आभा दत्त, जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसोदिया, जिला सूचना अधिकारी मो. दानिश समेत तमाम अधिकारी और कलेक्ट्रेट परिवार के सदस्य मौजूद रहे। माहौल पूरी तरह देशभक्ति में डूबा हुआ था।