Aaj ka mausam: ठंड के बीच इन जिलों में बारिश के आसार, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

 
mausam

A aj-ka-mausam: देश के उत्तरी भाग में ठिठुरन वाली सर्दी ने दस्तक दे दी है। कई शहरों में तापमान तेजी से नीचे गिरता जा रहा है। आने वाले दिनों में रिकॉर्डतोड़ सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। सबसे पहले दिल्ली की बात करें तो आज सुबह यहां न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पर आ गया था वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  वहीं कुछ ऐसे भी राज्य हैं जहां ठंड के मौसम में भी बारिश के आसार हैं। 

ठंड के मौसम में इन राज्यों में  बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 12 घंटे में निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र में भी गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बिहार में सर्दी में टूटेगा आठ साल का रिकॉर्ड
बिहार में सर्दी में पिछले आठ साल का रिकॉर्ड टूट सकता है। कटिहार, बेगूसराय, खगड़िया, छपरा बक्सर, आरा समेत कई जिलों में 25 दिसंबर के बाद से रिकॉर्डतोड़ सर्दी पड़ने की संभावना है।   द 

From Around the web