नेपाल में बड़ा विमान हादसा, इतने सवार थे भारतीय

 
Nepal Plane Crash Updates

Nepal Plane Crash Updates: काठमांडू।एक विमान हादसे क षिकार हो गई जिसमें करीब 72 यात्रियों की मौत की सूचना मिल रही है। नेपाल की राजधानी काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरने वाला येती एयरलाइंस का एटीआर 72 विमान रविवार सुबह कास्की जिले के पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। येती एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने इस घटना की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहै कि पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए इस विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। सभी 72 लोगों की मौत हो चुकी है।


दुर्घटना के बाद फिलहाल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 4 क्रू मेंबर सहित सभी 72 यात्रियों की मौत हो चुकी है। इनके शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें 5 भारतीय यात्री भी शामिल हैं।


नेपाल प्लेन क्रैश हादसे में अब तक 36 शव बरामद किए जाए चुके हैं। इस प्लेन में 5 भारतीय यात्री भी सवार थे। नेपाल के प्रधानमंत्री ने गृह मंत्रालय, सुरक्षाकर्मियों और सभी सरकारी एजेंसियों को तत्काल बचाव और राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया है। हादसे का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री दहल काठमांडू हवाईअड्डे के लिए रवाना हो गए हैं।

From Around the web