प्रेमी ने हैवानियत की सारी हदें करी पार, प्रेमिका ने शादी से मना किया तो लगा दी आग

 
crime

दुमका। नेटवर्क 

एक प्रेमिका के साथ प्रेमी ने हैवानियत की हदें सारी पार कर दी है। शादी से मना करने पर युवती को आग लगा दी   को गंभीर हालत में दुमका के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूत्रों के मुताबिक पहले दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। अब दोनों में ब्रेकअप हो गया था। लड़की ने शादी से इनकार कर दिया था।


आरोपी युवक राजेश राउत गिरफ्तार हो गया है। वह दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का है। राजेश राउत की इसी साल किसी दूसरी लड़की से शादी हो चुकी है। इसके बावजूद वह मारुति कुमारी पर शादी करने का दबाव बना रहा था। मारुति कुमारी जामा के भैरवपुर गांव की रहने वाली है। वह अपने नाना किशन रावत के घर भालकी गांव के भरतपुर टोला में आई थी।

गुरुवार देर रात करीब एक बजे मारुति के नाना के घर मे ही पेट्रोल डाल कर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। गंभीर रूप से घायल मारुति कुमारी को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस अस्पताल से उसे रेफर किया जाएगा। इधर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने मारुति कुमारी के बेहतर इलाज के लिए भाजपा की ओर से दो लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

पीड़िता और एसडीपीओ दोनों ने अपने बयान में बताया कि राजेश राउत ने दो दिन पहले मारुति को धमकी दी थी कि अगर मुझसे शादी नहीं करोगी तो वही हाल करेंगे जो दुमका की लड़की के साथ हुआ था। बता दें कि पिछले महीने नाबालिग अंकिता सिंह को उसके घर में पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने शाहरुख और नईम खान के आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

From Around the web