Uttarakhand Government Advertisement

Amroha News : हिन्दी का सम्मान करते हुए हर काम हिन्दी में करने की परम्परा करें शुरू : सुधीर गिरि

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Amroha News : श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एवं वीजीआई मेरठ के संयुक्त तत्वाधान में हिन्दी दिवस पर शानदार ’’काव्य संगौष्ठी एवं साहित्य सम्मान समारोह-2025’’ का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सो से आये कवियो एवं साहित्यकारो ने हिन्दी के सम्मान में एक से एक बढकर शानदार प्रस्तुतिया देकर सभी से हिन्दी को अपने कामकाज, व्यवहार एवं व्यापार की भाषा बनाने की पुरजोर वकालत की। इस अवसर पर समूह अध्यश श्री सुधीर गिरि ने प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी के साथ मिलकर कवियो एंव साहित्यकारो को शाॅल एवं स्मृति चिन्ह भैंटकर सम्मानित किया।

श्री वेंक्टेश्वरा संस्थान के रविन्द्रनाथ टैगोर सभागार में ’’काव्य संगौष्ठी एवं साहित्य सम्मान समारोह-2025’’ का शुभारम्भ संस्थापक अध्यश श्री सुधीर गिरि, मुख्य अतिथि डाॅ0 विवेक प्रकाश, प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, अन्तर्राष्ट्रीय कवयित्री डाॅ0 मधु चतुर्वेदी, कुलपति प्रो0 कृष्णकान्त दवे, भूपेश गुप्ता, डाॅ0 यतीन्द्र कटारिया आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।

कवि सम्मेलन/संगौष्ठी का शुभारम्भ पर काव्य पाठ करते हुए वरिष्ठ/विख्यात कवियत्री डाॅ0 मधु चतुर्वेदी ने यूं कहा –
उम्र भर हमने ऐसे कसाले जिये, तम निगलते रहे पर उजाले दिये।
प्यास में आँसुओ का रसायन मिला, तृप्ति के घट तुम्हारे हवाले किये।।’’
सुनकर सभी को तालिया बजाने पर मजबूर कर दिया।
वरिष्ठ हिन्दी सेवी एवं राज्यभाषा पुरस्कार से सम्मानित कवि डाॅ0 यतीन्द्र कटारिया ने हिन्दी के लिए कहा कि –
सात समुन्द्र पार है हिन्दी, भारत की जयकार है हिन्दी,
विश्व पटल पर बढ़ती जाती, भारत का विस्तार है हिन्दी।’’
प्रतिकुलाधिपति एवं वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ0 राजीव त्यागी ने कहा कि-
’’लोग कहते है कि तू अब भी खफा है मुझसे,
पर तेरी आँखो ने तो कुछ और ही कहा है मुझसे।’’
वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ0 गोपाल नारसन ने कहा कि –
’’शिकवा करने गये थे, इबादत सी हो गयी।
तुझे भूलने की जिद थी, पर तेरी आदत सी हो गयी।।’’
सुनकर खूब वाहवाही लूटी।

कवि संगौष्ठी को प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, कुलपति प्रो0 कृष्णकान्त दवे, वरिष्ठ कवि डाॅ0 श्री गोपाल ’’नारसन’’, डाॅ0 अंजना व्यास, पीयूष पाण्डेय, आदि ने सम्बोधित किया।

इस अवसर पर डाॅ0 राजेश सिंह, डाॅ0 नीतू पंवार, डाॅ0 सुमन कुमारी, डाॅ0 अंजलि भारद्वाज, डाॅ0 आरती गुप्ता, डाॅ0 स्मिता, डाॅ0 विकास कुमार, डाॅ0 श्रीराम गुप्ता, डाॅ0 दर्पण कौशिक, डाॅ0 आशुतोष गौतम, डाॅ0 एस0एन0 साहू, डाॅ0 राजवर्द्धन, डाॅ0 ओमप्रकाश, डाॅ0 एस0के0 श्रीवास्तव, डाॅ0 अश्विन सक्सेना, डाॅ0 मोहित शर्मा, डाॅ0 ज्योति सिंह, डाॅ0 योगेश्वर शर्मा, डाॅ0 अनिल जायसवाल, दीक्षा, प्रशान्त, मारूफ चैधरी, अरूण गोस्वामी, एस0एस0 बघेल, मेरठ परिसर से डाॅ0 प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।