टिहरी -देहरादून-उत्तराखंड के टिहरी जिले में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। नरेंद्रनगर के पास गुजरात के श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार हो गई। पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बस में 30 यात्री सवार थे।
टिहरी जिले के नरेंद्रनगर कुंजापुरी मंदिर के समीप एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 30 यात्री सवार थे, जो गुजरात से कुंजापुरी मंदिर दर्शन के लिए आए हुए थे। हादसे की खबर मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस टीम घटनास्थल की ओर रवाना हुए।
सोमवार दोपहर जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी द्वारा एसडीआरएफ वाहिनी नियंत्रण कक्ष को थाना क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अंतर्गत कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास एक बस के लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली। बस में 29 लोगों के सवार होने की संभावना बताई गई। सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार पोस्ट ढालवाला, पोस्ट कोटि कॉलोनी व एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय से एसडीआरएफ की कुल पांच टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
स्थानीय लोगों ने भी तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने बस से घायलों को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है, जिनमें चार पुरुष और एक महिला शामिल है। तीन घायलों को एम्स ऋषिकेश और चार घायलों को श्रीदेव सुमन उप जिला चिकित्सालय नरेंद्रनगर में भर्ती कराया गया है। 17 लोग सामान्य है।
- Infinix GT 50 Pro 27 अक्टूबर को लॉन्च: गेमिंग फोन के साथ कंट्रोलर का बंडल, जानें स्पेक्स
- Samsung Galaxy S25 सिर्फ ₹54,999 में: Flipkart सेल में बड़ी गिरावट, HDFC कार्ड पर और छूट
- ₹25,000 दिवाली बोनस की मांग: महाराष्ट्र परिवहन कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, 2 नवंबर तक अल्टीमेटम
- 8वां वेतन आयोग आज-कल मुंबई में: कर्मचारी संगठनों से मुलाकात, रिपोर्ट कब तक आएगी
- iPhone 17 फिर ₹79,999 में: Flipkart Shopping Utsav सेल में बंपर छूट, जानें ऑफर

