5 राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। सोमवार को घोषित कार्यक्रम के अनुसार, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर, छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर, तेलंगाना में 30 नवंबर और मिजोरम में 7 नवंबर को चुनाव होने जा रहे हैं। आयोग ने बताया कि मतगणना 3 दिसंबर को होगी। फिलहाल, हिंदी पट्टी के तीनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला नजर आ रहा है।

ch

एमपी, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में एक चरण में चुनाव होने वाले हैं। जबकि, छत्तीसगढ़ में चुनाव दो चरणों में पूरे होंगे। 

सभी राज्यों में मौजूदा सरकारों का कार्यकाल दिसंबर 2023 से जनवरी 2024 के बीच खत्म हो रहा है। एमपी में 230 सीटों पर चुनाव होंगे। जबकि, राजस्थान में 200, तेलंगाना में 119, छत्तीसगढ़ में 90 और मिजोरम में 40 सीटों पर चुनाव होंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी दी है कि इन पांच राज्यों में 60.2 लाख नए मतदाता जुड़े हैं।पुरुष मतदाताओं की संख्या 8.2 करोड़ और महिला वोटर 7.8 करोड़ हैं। सभी राज्यों को मिलाकर कुल विधानसभा सीटों की संख्या 679 है।

उन्होंने बताया कि पांचों राज्यों में 1.77 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे। सीईसी का कहना है कि 17 अक्टूबर को वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। बुजुर्ग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा मिलेगी। हालांकि, इसके लिए उन्हें एक फॉर्म भरना होगा।

चुनाव आयोग के अनुसार, एमपी में 17 नवंबर को एक चरण में ही मतदान होगा। 2018 विधानसभा चुनाव में यहां कांग्रेस ने जीत हासिल की थी और कमलनाथ मुख्यमंत्री बनाए गए थे। करीब डेढ़ साल के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा में जाने का फैसला कर लिया था। उनके साथ कई समर्थक विधायकों ने भी पार्टी छोड़ी और कांग्रेस सरकार गिर गई। साल 2020 में एमपी की राजनीति में मुख्यमंत्री के तौर पर शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई वाली भाजपा सरकार की वापसी हुई थी।

राजस्थान में एक चरण में ही 23 नवंबर को मतदान होने जा रहा है। यहां फिलहाल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कप्तानी वाली कांग्रेस सरकार है। खास बात है कि राजस्थान में हर कार्यकाल में सरकार बदलने का रिवाज रहा है। ऐसे में भाजपा को राज्य में जीत की उम्मीदें बढ़ गईं हैं। एक ओर जहां कांग्रेस अब तक गहलोत के नाम के साथ ही आगे बढ़ती नजर आ रही है। वहीं, भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर ही चुनाव में उतरी है। 2018 में राजस्थान में कांग्रेस 99 सीटों पर जीत थी। भाजपा के खाते में 73 सीटें आई थीं।

From Around the web