थोड़ी देर पहले शादी, सात जन्मों के साथ का वादा और फिर दूल्हा दुल्हन की मौत

 
nalanda news

Bihar News: कभी-कभी ऐसे हादसे हो जाते है जिने सुनकर हर कोई हैरान रहे जाता है। ऐसा ही हादसा एक नालंदा में हुआ जिसने भी सुना उसकी आंखे नम हो गई। थोड़ी देर पहले धूमधाम से शादी के बाद दूल्हा अपनी दुल्हनिया को लेकर अपने घर को रवाना हो चुका था। दुल्हन बनी लड़की ने अपने ससुराल को लेकर मन में कई तरह के अरमान सजा रखे थे। 

news


ये भीषण हादसा गिरियक थाना क्षेत्र के एनएच-20 पर हुआ। बताया जा रहा कि हसनपुर गांव के पास दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। जिसमें नवदंपती की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बालू लदे ट्रैक्टर ने दूल्हा-दुल्हन की कार को धक्का मारा जिससे भीषण हादसा हुआ।

 हादसे में जान गंवाने वाले दूल्हा-दुल्हन का नाम पुष्पा कुमारी और श्याम कुमार था। जानकारी के मुताबिक, नालंदा के सतौआ गांव निवासी कारु चौधरी की 19 वर्षीया बेटी पुष्पा कुमारी की शादी नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र में रहने वाले श्याम कुमार से तय हुई थी। श्याम महरावां गांव निवासी तुला चौधरी के 21 वर्षीय बेटे थे।

परिजनों के मुताबिक, श्याम की शादी को लेकर घरवालों ने खास तैयारी की थी। बड़े धूमधाम से बारात नालंदा आई थी। शादी में भी सब ठीक रहा लेकिन सात जन्मों का साथ निभाने वाले दूल्हा-दुल्हन चंद घंटे बाद ही इस दुनिया को बोल गए। जिसने भी उनके बारे में सुना वो सन्न रह गया।

From Around the web