सुहागरात में दुल्हे की इस बात को लेकर नाराज हुई दुल्हन, बुलानी पड़ी पंचायत

 
moradabad news

Moradabad News: शादी के बाद कुछ घंटों के बाद दुल्हन मामूली बात को लेकर नाराज हो गई। मामला इतना बढ़ा की पंचायत तक बुलानी पड़ गई। जिसे मामले की जानकारी हुई वे हैरान हो गया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। 


मामला मुरादाबाद के डिलारी के एक गांव का है। जानकारी के अनुसार सुहागरात में मुंह दिखाई के रुपये कम देने पर दुल्हन बिफर गई। दूल्हा सात हजार रुपये दे रहा था, जबकि दूल्हन 20 हजार रुपये की मांग कर रही थी। बात नहीं बनने पर विदा होकर मायके गई दुल्हन ने लौटने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद पंचायत होने पर विवाद निपट सका।

डिलारी क्षेत्र के एक गांव में आठ दिन पहले एक युवक का थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव की युवती के साथ शादी हुई थी। दोनों पक्षों ने शादी में लाखों रुपये खर्च किए। सभी रस्में हंसी-खुशी निभाई गईं। दूल्हा खुशी-खुशी दुल्हन को लेकर घर पहुंचा। सुहागरात में दुल्हा अपनी दुल्हन की मुंह दिखाई में सात हजार रुपये देने लगा। लेकिन, दुल्हन इतने रुपये से संतुष्ट नहीं थी। उसने ₹20 हजार रुपये की मांग रख दी। इसको लेकर दोनों में पहली रात में ही अनबन हो गई।

अपनी मांग पूरी नहीं होने से दुल्हन का गुस्सा बढ़ता गया। मायके पहुंचकर दुल्हन ने पति के साथ जाने से इन्कार कर दिया। इससे दोनों के स्वजन में खलबली मच गई। स्वजन ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया,वह मानने को तैयार नहीं हुई।


इसके बाद बात पंचायत तक पहुंच गई। मामले को सुलझाने को लेकर संभ्रांत व्यक्तियों की पंचायत बुलाई गई। दोनों का दांपत्य जीवन बचाने के लिए समाज के लोगों ने दुल्हन को समझाया। अपनी गलती स्वीकार करते हुए दुल्हन ससुराल जाने को तैयार हो गई। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। 

From Around the web