Today Weather Update: आज अन शहरों में होगी झमाझम बारिश, जाने आपके जिला का मौसम

Today Weather Update: Waiting for rain in North India. The heat is such that even the air fans are panting. Working people who are out of their homes are facing a lot of problems. According to the Meteorological Department, the dry northwest desert has made life difficult for the common man.

 
monsoon update

नई दिल्ली।Today Weather Update:, 19 june 2024, राजधानी समेत पूरा उत्तर भारत बारिश का इंतजार कर रहा है। गर्मी ऐसी कि एयर कंडीशनर भी हांफ रहे हैं। कामकाजी लोग जो घरों से बाहर निकलते हैं उन्हें काफी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी शुष्क हवाओं से आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है।

आईएमडी के अनुसार आज दिल्ली में बारिश हो सकती है। गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी दिल्ली की ओर बढ़ेगा जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। इस बीच यूपी के वाराणसी और अयोध्या में झमाझम बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी और लू से राहत मिली।

पहाड़ों में आसमान से बरस रहे शोले


मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली के रिज, आयानगर, पालम, सफदरजंग और लोधी रोड़ में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास रहा। यूपी का प्रयागराज देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यूपी, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार हरियाणा और राजस्थान में तापमान सामान्य से अधिक रहा। सभी स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास रहा। उत्तराखंड के देहरादून में तो अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि हिमाचल के ऊना में 44 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में पारा 44.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं कटरा में 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


राजस्थान में कहीं बारिश तो कहीं लू

​​​​​​​
राजस्थान के अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार बीते 24 घंटे में राजस्थान में हल्की वर्षा दर्ज की गई है जबकि पश्चिमी राजस्थान के बाशिंदे बारिश के लिए तरस गए। बीकानेर और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं लू चली। इस दौरान अधिकतम तापमान गंगानगर में 46 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं पूर्वी राजस्थान के कई जिलों जैसे भरतपुर, बीकानेर और जयपुर संभाग में अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

From Around the web