Amroha News-अमरोहा। पानीपत से आ रहे कार सवार युवकों को गुगल मैप ने रास्ता भटका दिया और वे शुक्रवार की रात पतेई खालसा पहुंच गये । ग्रामीण से पता पहुंचने पर चोर-चोर का शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवकों को जमकर पिटा और कार को तोड़ दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पानीपत में मेहनत करके चार पैसे कमाने वाले मोहम्मद आसिफ अपने साथी मुशाहिद, अंकित, तहजीबुल संभल के असमोली थानाक्षेत्र के मिलकपुर नवादा स्थित अपने घर जा रहे थे। संभल के ही एक शख्स की कार में सवार थे। गूगल मैप से रास्ता भटकने पर पतेई खालसा पहुंचना उनके लिए जानलेवा हालात जैसा साबित हुआ। ड्रोन और चोर से गांव की रखवाली का दावा करने वाले लाठी-डंडाधारियों ने न उनसे पूछताछ की और न उनके गांव तक आने का मकसद जाना। उनकी दुहाई को अनसुना कर बेरहमी से पीटा। इस भीड़ में घिरकर बुरी तरह घायल हुए अंकित और तहजीबुल अब आईसीयू में हैं। परिजन उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। लोगों का जुनून इतने पर ही नहीं थमा। युवकों की कार को भी डंडे बरसाकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
पुलिस काफी समय से लोगों को ड्रोन और चोरों के भ्रम से उबारने की कोशिश कर रही है। लगातार बताया जा रहा है कि यह सिर्फ अफवाहें हैं लेकिन लोगों को दहशत से बाहर लाने में पुलिस अभी कामयाब नहीं हो सकी है। जबकि सख्ती के क्रम में पुलिस ने कुछ दिन पहले ड्रोन देखने की अफवाह फैलाने में आदमपुर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज की है। यही नहीं एसपी के निर्देश पर जिले में ड्रोन रखने वालों व फोटोग्राफरों को तीन दिन बैठक के नाम पर रात आठ से 12 बजे तक थाने में बैठाए रखा। इससे आसमान में ड्रोन दिखने के दावे तो घटे लेकिन चोरों के शक में हमले काबू नहीं हो पा रहे हैं।
पानीपत में रुई की फैक्टरी में काम करते हैं संभल के युवक
पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों की पिटाई का शिकार हुए संभल जिले के सभी युवक पानीपत में रुई की फैक्टरी में काम करते हैं। जिस कार से अपने गांव जा रहे थे, वह संभल के ही तौफीक के नाम है। घटना के समय मोहम्मद आसिफ कार को चल रहा था लेकिन जैसे ही ग्रामीणों ने घेरा तो वह व तौफीक अपने तीन साथियों के साथ जान बचाकर भाग निकला, जबकि तहजीबुल व अंकित हमलावरों के चंगुल से नहीं निकल सके।
बीमार मां को देखने घर जा रहा था अंकित
पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों की पिटाई से घायल अंकित परिवार का इकलौता बेटा है। उसके पिता रमेश की करीब दस साल पहले मौत हो चुकी है। मां कुसुम बीमार हैं। वह उनको देखने के लिए ही साथियों संग गांव जा रहा था।
कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कार्रवाईः CO
मंडी धनौरा की सीओ अंजलि कटारिया ने लोगों से अपील की है कि वे कानून को अपने हाथ में न लें। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अफवाहों पर ध्यान न दें। ड्रोन दिखने या डराने वाली कोई भी सूचना पुलिस को दें।
- Infinix GT 50 Pro 27 अक्टूबर को लॉन्च: गेमिंग फोन के साथ कंट्रोलर का बंडल, जानें स्पेक्स
- Samsung Galaxy S25 सिर्फ ₹54,999 में: Flipkart सेल में बड़ी गिरावट, HDFC कार्ड पर और छूट
- ₹25,000 दिवाली बोनस की मांग: महाराष्ट्र परिवहन कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, 2 नवंबर तक अल्टीमेटम
- 8वां वेतन आयोग आज-कल मुंबई में: कर्मचारी संगठनों से मुलाकात, रिपोर्ट कब तक आएगी
- iPhone 17 फिर ₹79,999 में: Flipkart Shopping Utsav सेल में बंपर छूट, जानें ऑफर

