यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे सूटकेस में मिली लड़की की लाश, ऐसे हालत में की थी पैक

 
mathura

मथुरा। Uttar Pradesh News in Hindi: यमुना एक्सप्रेसवे Yamuna Expressway  के किनारे लाल रंग के सूटकेस में बंद एक लड़की की लाश मिली है। घटना के बाद जिले में हड़कंप है। पुलिस अधिकारियों समेत फोरेंसिक टीम मामले की जांच में लगाई गई है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

मामला यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा में राया थाना क्षेत्र के तहत कृषि अनुसंधान केंद्र के पास सर्विस लेन पर एक लाल रंग का लावारिस सूटकेस का है।  राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस को खोला तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि इसमें एक लड़की की लाश दी। बता दें कि दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस अभी शांत भी नहीं हुआ है। मथुरा में लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।


21 से 22 साल बताई जा रही है उम्र
मथुरा पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच से पता चला है कि लड़की की उम्र 21-22 वर्ष की प्रतीत हो रही है। हालांकि उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मथुरा पुलिस ने शव की बरामदगी को लेकर जिले के सभी थानों को अलर्ट किया है।समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीओ महावन आलोक सिंह ने बताया कि सूनसान इलाके में फेंके गए सूटकेस में युवती का शव मिला। लड़की की हत्या कहीं और की गई। शव को यहां फेंका गया है।

सीने में गोली लगने का निशान मिला
सूचना पर कई थानों की फोर्स के अलावा फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने जब शव की जांच की तो उसके सीने में गोली लगने का निशान पाया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शव को कई जगह चोटों के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस को ओर से बताया कि लड़की का रंग गोरा था। ग्रे (सलेटी) रंग की टीशर्ट पहनी है। एक हाथ में कलावा बंधा है। पैरों के नाखुनों पर हरे रंग का नेलपेंट है।

From Around the web