Amroha News: इनामी बदमाश की पुलिस के साथ मुठभेड़, पैर में लगी गोली

 
amroha news

Amroha news : पुलिस को एक सफलता मिली है  बीती रात 25 हजार के इनामी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बदमाश ने लगभग दो माह पूर्व हसनपुर थाना इलाके में एक ज्वैलर्स के साथ लूटपाट की। CO के मुताबिक, पकड़े गए बदमाश पर अलग अलग थानों में लूटपाट के दर्जन भर मामले दर्ज हैं। फिलहाल पैर में गोली लगने के चलते बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जल्द ही उसे पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि बीती रात रजबपुर थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल सवार को रोकने का इशारा किया, लेकिन वह रुकने की बजाय वहां से भाग गया। चक रुस्तमपुर के जंगल में उसे पुलिस टीम द्वारा घेरा गया। जहां पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई और वह जमीन पर गिर गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


बदमाश की पहचान राशिद पुत्र जाकिर निवासी गांव गिनोरी थाना शिकारपुर जिला बुलंदशहर के रूप में हुई। सीओ ने बताया कि राशिद हसनपुर थाना क्षेत्र में दो माह पूर्व हुई ज्वैलर्स से लूट की घटना में वांछित था। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

साथ ही उस पर लूटपाट के 25 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। फिलहाल गोली लगने से घायल होने पर बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। मुठभेड़ में रजबपुर थानाध्यक्ष रमेश सेहरावत और उनकी टीम शामिल थी।

From Around the web