Amroha News: हसनपुर में बर्फ फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद गैस रिसाव, मचा हड़कंप

 
amroha news

Amroha News:  निर्माणाधीन बर्फ फैक्ट्री को चेकिंग के लिए चालू करते समय गैस किट फट गई। कई धमाके के बाद फैक्ट्री से धुआं उठा और मुहल्ले में गैस फैल गई। मौके पर अफर-तफरी के बीच लोग अपने घरों इसे इधर-उधर दौडते नजर आये। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने मामले की जानकारी की। 

मामला अमरोहा जिले के हसनपुर के रहरा अड्डे क्षेत्र का है जानकारी के अनुसार विमल अग्रवाल ने बर्फ फैक्ट्री का निर्माण किया है। फैक्ट्री को चालू करने के लिए पहले उसको चेक करना था। मकेनिक फैक्टी आए थे। चेक कर रहे थे कि किसी पाइप में गैस लीक तो नहीं है।

चेकिंग के दौरान अचानक गैस किट फट गई और फैक्टी में धमाका हुआ। उसके बाद फैक्ट्री में धुआं उठने लगा। धुआं उठने के बाद अमोनिया गैस मुहल्ले में फैल गई। गैस से लोगों की आंखों में जलन भी होने लगी। आसपास के लोगों का कहना है कि धमाकों की आवाज सुनकर एवं गैस लीक होने से एक युवती समेत कुछ लोग बेहोश भी हुए हैं। हालांकि, पुलिस किसी के बेहोश होने की बात से साफ इनकार कर रही है।

From Around the web