Rohit sharma records : रोहित शर्मा ने अपनी धमाकेदार पारी से विराट कोहली सहित इन खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे, जानें

Rohit sharma records : नई दिल्ली।  कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ सूझबूझ भरी पारी खेलते हुए अर्धशतक बना दिया है। इसी के साथ वह विश्व कप में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पारियों के लिहाज से विराट कोहली, शाकिब अल हसन और श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया है।
 
Rohit Sharma

Rohit sharma records : नई दिल्ली।  कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ सूझबूझ भरी पारी खेलते हुए अर्धशतक बना दिया है। इसी के साथ वह विश्व कप में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पारियों के लिहाज से विराट कोहली, शाकिब अल हसन और श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच की शुरुआत में तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद राहुल के साथ मिलकर पारी को संभाला है। इस बीच उन्होंने 66 गेंद में 50 रन पूरे किए। 

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही


भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 12 ओवर के अंदर ही तीन विकेट गंवा दिए। शुभमन गिल नौ, विराट कोहली शून्य और अय्यर 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस अर्धशतक के साथ रोहित शर्मा ने विश्व कप में 23 पारियों में 12 बार 50 प्लस स्कोर बना लिया है। विश्व कप में सबसे ज्यादा 50 से अधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड महान सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 44 पारियों में 21 बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया है।

इस लिस्ट में विराट कोहली तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 32 पारियों में 12 बार ऐसा किया है। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने 34 पारियों में 12 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया है। कुमारा संगकारा के नाम 35 पारियों में 12 बार 50 प्लस स्कोर है। 

विश्व कप 2023 में अब तक प्रदर्शन शानदार


रोहित शर्मा का विश्व कप 2023 में अब तक प्रदर्शन शानदार रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में बिना खाता खोले आउट होने वाले रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक ठोका है। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ 86 रन, बांग्लादेश के खिलाफ 48 और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ 46 रन बनाए थे। 

विश्व कप में सर्वाधिक 50$ स्कोर


21 सचिन तेंदुलकर (44 पारी)
12 रोहित शर्मा (23)
12 विराट कोहली (32)
12 शाकिब अल हसन (34)
12 कुमार संगकारा (35)

यह भी पढ़ें :टीम इंडिया को सेमीफाइनल में ना ले डूबे ये कमजोरी, रोहित शर्मा है परेशान

यह भी पढ़ें :इंग्लैंड को हराने के लिये रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बनाई रणनीति

From Around the web