दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी सफलता हासिल हुई है। एनआईए ने दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक कश्मीरी नागरिक को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी ने आत्मघाती हमलावर के साथ मिलकर इस आतंकी हमले की साजिश रची थी। लाल किला मामले में आमिर राशिद अली की पहली गिरफ्तारी के बाद, अब तक 73 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।
इसके नाम पर रजिस्टर्ड थी धमाके में इस्तेमाल कार
गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम आमिर राशिद अली है। इसी के नाम पर लाल किले पास हुए धमाके में शामिल कार रजिस्टर्ड थी। एनआईए ने अब आमिर राशिद को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस से मामला अपने हाथ में लेने के बाद एनआईए ने बड़े स्तर पर सर्च अभियान चलाया हुआ था।
आतंकी हमले की रची साजिश
एनआईए की जांच से पता चला कि आरोपी आमिर राशिद अली जम्मू-कश्मीर के पंपोर के संबूरा का रहने वाला है। आरोपी आमिर राशिद ने आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी के साथ मिलकर आतंकी हमला करने की साजिश रची थी।
कार खरीद में मदद करने के लिए आया था दिल्ली
आमिर उस कार की खरीद में मदद करने के लिए दिल्ली आया था, जिसका इस्तेमाल धमाके के लिए वाहन जनित आईईडी ब्लास्ट के रूप में किया गया था। एनआईए ने फोरेंसिक जांच से वाहन-जनित आईईडी के मृतक चालक की पहचान उमर उन नबी के रूप में की है, जो पुलवामा जिले का निवासी और फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय में जनरल मेडिसिन विभाग में सहायक प्रोफेसर था।
जब्त किए गए वाहन की भी हो रही जांच
एनआईए की टीम ने उमर उन नबी से संबंधित एक अन्य वाहन भी जब्त किया है। मामले के सबूत जुटाने के लिए वाहन की जांच की जा रही है। एनआईए ने दिल्ली में हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों सहित 73 गवाहों से पूछताछ की है।
- Infinix GT 50 Pro 27 अक्टूबर को लॉन्च: गेमिंग फोन के साथ कंट्रोलर का बंडल, जानें स्पेक्स
- Samsung Galaxy S25 सिर्फ ₹54,999 में: Flipkart सेल में बड़ी गिरावट, HDFC कार्ड पर और छूट
- ₹25,000 दिवाली बोनस की मांग: महाराष्ट्र परिवहन कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, 2 नवंबर तक अल्टीमेटम
- 8वां वेतन आयोग आज-कल मुंबई में: कर्मचारी संगठनों से मुलाकात, रिपोर्ट कब तक आएगी
- iPhone 17 फिर ₹79,999 में: Flipkart Shopping Utsav सेल में बंपर छूट, जानें ऑफर

