बुलंदशहर। एक गैंगरेप पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ दारोगा ने भी 2 दिन में 5 बार रेप किया और उसके पति को थाने में बिठा लिया। इसके बाद पति को थाने से छोड़ने के नाम पर 50 हजार रुपए रिश्वत भी ले ली। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
क्या है पूरा मामला?
इंडिया टीवी की खबर के अनुसार बुलंदशहर में खुर्जा नगर में तैनात एक दरोगा पर गैंगरेप पीड़िता से रेप करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति को छोड़ने के बदले एक दरोगा ने उससे 50 हजार रुपए की रिश्वत ली और फिर दो दिन में पांच बार दूसरे दरोगा ने रेप किया। पीड़िता न्याय के लिए अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
खुर्जा निवासी महिला ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वह अपने पति के साथ एक निजी कंपनी में काम करती थी। कंपनी में काम करने वाले तीन युवकों ने उसका अपहरण कर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और फिर गैंगरेप किया। आरोपियों ने बाद में उसका धर्म परिवर्तन भी कराया।
इस घटना के बाद महिला के पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। चार दिन बाद जब महिला घर लौटी, तो थाने में तैनात दरोगा उनके पास पहुंचा। दरोगा ने पति को धमकाया और पूछा कि पत्नी के लौटने की सूचना क्यों नहीं दी? दरोगा पति को गाली-गलौज करते हुए अपने साथ थाने ले गया और वहां उसकी पिटाई की। जब महिला ने पति को छोड़ने की गुहार लगाई तो दरोगा ने कोतवाल के नाम पर 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।
रिश्वत देने के बाद दरोगा ने महिला से श्कॉपरेटश् करने को कहा। इसके बाद वह उसे एक होटल में ले गया और कई बार रेप किया। पीड़िता के अनुसार, दरोगा ने दो दिन में पांच बार उसके साथ रेप किया।
पीड़िता लगातार पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में शिकायत दे रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता ने यह भी बताया कि तीन दिन पहले जब उसने खुर्जा नगर कोतवाली के निरीक्षण के लिए पहुंचे डीआईजी से मिलने का प्रयास किया, तो पुलिस ने उसे धमकाया। उसे घर से बाहर निकलने पर पति को फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी दरोगा उसे लगातार धमकियां दे रहा है।
- Infinix GT 50 Pro 27 अक्टूबर को लॉन्च: गेमिंग फोन के साथ कंट्रोलर का बंडल, जानें स्पेक्स
- Samsung Galaxy S25 सिर्फ ₹54,999 में: Flipkart सेल में बड़ी गिरावट, HDFC कार्ड पर और छूट
- ₹25,000 दिवाली बोनस की मांग: महाराष्ट्र परिवहन कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, 2 नवंबर तक अल्टीमेटम
- 8वां वेतन आयोग आज-कल मुंबई में: कर्मचारी संगठनों से मुलाकात, रिपोर्ट कब तक आएगी
- iPhone 17 फिर ₹79,999 में: Flipkart Shopping Utsav सेल में बंपर छूट, जानें ऑफर

