सलमान खान ने खोले शादी न करने के कई राज, देखे वीडियो

 

Salman khan interview: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान बीते कुछ माह से सुर्खियों में है कभी अपनी फिल्म को लेकर या अपनी शादी को लेकर भी चर्चा रहते है। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। चाहें उनकी फिल्में सुपरहिट जाएं या फ्लॉप हो जाए। उनके फैंस के दिलों में उनके लिए प्यार और सम्मान कभी कम नहीं होता। हालांकि कई बार सलमान को जान से मारने की धमकी मिली। फिलहाल इन दिनों सुपरस्टार अपनी हालिया रिलीज फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच वे एक शो में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए।


Salman khan सलमान खान हाल ही में एक इंडिया टीवी चैनल के शो में पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी लव लाइफ और शादी को लेकर किए गए सवाल पर रिएक्ट किया। एक सवाल पर Salman khan सलमान ने कहा कि उनकी लव स्टोरीज उनके साथ कब्र में जाएंगी। वहीं लव अफेयर्स को लेकर सवाल किया कि क्या वो लव स्टोरीज पर ऑटोबायोग्राफी लिखने का सोच रहे हैं। तब सलमान ने कहा, मेरी लव स्टोरीज मेरे साथ कब्र में जाएंगी।


Salman khan सलमान खान का ये जवाब अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोग भी उनके इस बयान की तारीफ कर रहे हैं। जब शो के होस्ट ने सलमान खान Salman khan से उनकी लव लाइफ के बारे में पूछा तो एक्टर ने इस बात को स्वीकारा कि वह प्यार में बदकिस्मत हैं। ये पूछे जाने पर कि वह इन दिनों वह किसके साथ हैं तो एक्टर ने हंसते हुए कहा, जिनको चाहता था कि वो मुझे जान बुलाए, वो भाई बुला रही है। बताइए, अब मैं क्या करूं।

जब आगे एक्टर से पूछा गया कि वह शादी कब करेंगे। इस पर सलमान ने कहा, जब ऊपर वाला चाहेगा सर। शादी में दो लोगों की जरूरत पड़ती है। तो पहले ऐसा था नहीं हो रहा था। कभी मैंने हां किया तो किसी ने ना किया। कभी किसी ने हां कहा तो मैंने ना किया। अब दोनों ही साइड से ना आ रहा है। जब दोनों साइड से हां आएगी तो हो जाएगी। लेकिन अभी इसमें समय है। 57 साल का तो हूं ही मैं। वक्त है उसमें। मैं चाहता हूं कि ये फर्स्ट एंड लास्ट हो मेरे लिए। मतलब एक बीबी होनी चाहिए।

<a href=https://youtube.com/embed/KGPHRAMFsus?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/KGPHRAMFsus/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">