Tigri Ganga Mela 2022: तिगरी गंगा मेले का हुआ शुभारंभ, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डूबकी

 

तिगरी गंगाधाम/अमरोहा।Tigri Ganga Mela 2022:  तिगरी गंगा मेले का भव्य शुभारंभ हुआ इसके साथ ही मेला शुरू हो गया।  इस दौरान जनप्रतिनिधि व अधिकारी शामिल रहें। शहीद भगत सिंह घाट पर विशेष आरती की गई। अबतक कई लाख श्रद्धालुओं ने मां गंगा में डूबकी लगाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर व अधिकारियों व भाजपा के अन्य जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की उपस्थिति में विधि विधान के साथ पूजन पाठ के साथ शुभारंभ कर दिया

तिगरी गंगा मेले के भव्य आयोजन के आदेश शासन से मिले हैं। इसके चलते प्रशासन बीते कई दिनों से तैयारियों में जुटा है। हालांकि श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है लेकिन मेले का विधिवत शुभारंभ शुक्रवार की शाम को हुआ।  जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बताया कि शहीद भगत सिंह गंगाघाट पर दुग्धाभिषेक कर मेले का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह भी आयोजन में शामिल होंगे।  कैबिनेट मंत्री जेपीएस राठौड़, स्वतंत्र देव सिंह व राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर का कार्यक्रम भी शुक्रवार को जिले में लगा होने के चलते उनके भी आयोजन में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।