नवमी के बाद घर में स्थापित कलश से करें ये काम, बढ़ने लगेगी आमदनी

बहुत से लोग कलश को मां दुर्गा के साथ विसर्जित कर देते हैं। जबकि कलश स्थापना में जिस-जिस चीज का उपयोग होता है। नवरात्रि के समापन पर उससे कुछ सरल और कल्याणकारी उपाय किए जा सकते हैं। जैसे कि देवी माता के उपासक और पंडित कलश में रखे जल को पूरे घर में छिड़क देते हैं।
 
Navratri 2024 09 oct 2024

Photo Credit: facbook

Jagruk Youth News, 9 october 2024,   नई दिल्ली। नवरात्रि महापर्व 11 अक्टूबर को अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन के साथ ही समाप्त हो जाएगा। उसके अगले दिन हर साल की तरह मां दुर्गा अपने घर लिए विदा हो जाएंगी। क्या आप जानते हैं, नवरात्रि में पहले दिन जो घट-स्थापना होती है यानी जो कलश स्थापित किया जाता है, नवरात्रि के बाद उसका उसकी सामग्री क्या होता है?

हालांकि बहुत से लोग कलश को मां दुर्गा के साथ विसर्जित कर देते हैं। जबकि कलश स्थापना में जिस-जिस चीज का उपयोग होता है। नवरात्रि के समापन पर उससे कुछ सरल और कल्याणकारी उपाय किए जा सकते हैं। जैसे कि देवी माता के उपासक और पंडित कलश में रखे जल को पूरे घर में छिड़क देते हैं। विश्वास किया जाता है इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली का संचार होता है। आइए जानते हैं, कलश की अन्य सामग्रियों से क्या लाभकारी उपाय कर सकते हैं।


कलश की नारियल के उपाय


कलश के ऊपर रखे नारियल को बहते पानी में प्रवाहित कर देना चाहिए। हालांकि, बहुत से लोग अगले साल तक इसे घर की पूर्व, पश्चिम या उत्तर दिशा में इस नारियल को लाल कपड़ा बांधकर रखते हैं। कुछ लोग इसे घर के मंदिर में भी रखते हैं। नई कलश-स्थापना के बाद पुराने वाले को प्रवाहित कर देते हैं।

आमदनी बढ़ाने के उपाय


घट-स्थापना की पूजा के समय कलश में जो उसमें सिक्का और सुपारी डाला जाता है, उसे संभालकर तिजोरी या घर में धन रखने के स्थान पर रख देना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। यदि आप कारोबारी या व्यापारी हैं, तो उसे ऑफिस या दुकान की तिजोरी या गल्ले में भी इसे रख सकते हैं। यह उपाय मुनाफा बढ़ाने वाला साबित हो सकता है।

घर के कोने में जलाएं दिया


नवरात्रि के आखिरी दिन कलश हटाने के बाद उसके अक्षत यानी चावल को घर के हर कोने में रख देना चाहिए और इसके पास एक दिया जला देना चाहिए। यदि हर कोने में रख सकते हैं, उत्तर-पूर्व वाली दिशा के कोने यानी ईशान कोण में यह काम जरूर करें। इससे घर में हमेशा बरकत होती रहेगी।


डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।Jagruk yoth news इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Written By Babita Devi

यह भी पढ़ें-

Special Trains for Diwali : दिवाली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेने, चेक करें शेड्यूल

Shani Gochar: नवरात्रि में 7 राशियां होंगी मालामाल, 27 दिसंबर तक मौज ही मौज

From Around the web