Karwa Chauth : करवा चौथ में आपके शहर में कब निकलेगा चांद, जानें चांद निकलने पर क्या करें

Karwa Chauth नई दिल्ली : करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक उपवास रखती हैं। यह पर्व पति-पत्नी के अटूट रिश्ते की मिसाल है। करवा चौथ पूजा मुहूर्त सुबह 5:36 बजे से शाम 6:54 बजे तक है, इस समय आप कथा पढ़ सकते हैं और पूजा के अन्य नियमों को कर सकते हैं। 1 नवंबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। यह कार्तिक महीने के चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस व्रत में गणेश जी और करवा माता की पूजा की जाती है। करवा चौथ का व्रत बहुत कठिन माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक उपवास रखती हैं।
 
Karwa Chauth Moon Rise Time 2023

Karwa Chauth नई दिल्ली : करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक उपवास रखती हैं। यह पर्व पति-पत्नी के अटूट रिश्ते की मिसाल है। करवा चौथ पूजा मुहूर्त सुबह 5:36 बजे से शाम 6:54 बजे तक है, इस समय आप कथा पढ़ सकते हैं और पूजा के अन्य नियमों को कर सकते हैं। 1 नवंबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। यह कार्तिक महीने के चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस व्रत में गणेश जी और करवा माता की पूजा की जाती है। करवा चौथ का व्रत बहुत कठिन माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक उपवास रखती हैं।

यह पर्व पति-पत्नी के अटूट रिश्ते की मिसाल है। करवा चौथ पूजा मुहूर्त सुबह 5:36 बजे से शाम 6:54 बजे तक है, इस समय आप कथा पढ़ सकते हैं और पूजा के अन्य नियमों को कर सकते हैं। आपको बता दें कि करवा चौथ पर चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर को रात 9:30 बजे से शुरू हो रही है और 1 नवंबर को रात 9:19 बजे तक रहेगी। व्रत का समय सुबह 6:33 बजे से रात 8:15 बजे तक रहेगा, क्योंकि 8.15 पर चांद निकल आएगा।'कहा जाता है कि करवा चौथ का व्रत रखकर करवा माता की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

इस साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 31 अक्टूबर मंगलवार को रात 9 बजकर 30 मिनट से हो रही है। यह तिथि अगले दिन 1 नवंबर को रात 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि और चंद्रोदय के समय को देखते हुए करवा चौथ का व्रत पहली नवंबर बुधवार को रखा जाएगा। शाम को महिलाएं चांद को अर्घ्य देकर व्रत को खोलती हैं। इसलिए यहां हम दे रहे हैं सभी शहरों में चांद कब निकलेगा इसका समय। यहां आप अपने शहर का देख सकते हैं, कि आपके शहर में चांद निकलने का क्या समय है।

करवाचौथ पूजन के लिए शुभ चौघड़िया मुहूर्त, सर्वार्थ सिद्धि-शिव योग में 

करवा चौथ 2023 शहरवार चंद्रोदय का समय:

नई दिल्ली - रात 8:15 बजे

लखनऊ 8:05 बजे

नोएडा- रात 8:14 बजे

गुरुग्राम- रात 8:16 बजे

मुंबई - रात 8:59 बजे

चेन्नई- रात 8:43 बजे

आगरा - रात 8:16 बजे

कोलकाता- शाम 7:46 बजे

भोपाल - रात 8:29 बजे

अलीगढ़ - रात 8:13 बजे

हिमाचल प्रदेश - रात 8:07 बजे

पणजी- रात 9:04 बजे

जयपुर 8:26 बजे

पटना- शाम 7:51 बजे

चंडीगढ़ - रात 8:10 बजे

यूपी में चांद दिखने का समय ( Moon Rise Time In UP )


चांद कब निकलेगा-


नोएडा में चांद 08 बजकर 16 मिनट पर निकलेगा।
गाजियाबाद में चांद 08 बजकर 14 मिनट पर नजर आएगा।
लखनऊ: रात 08 बजकर 05 मिनट पर
कानपुर: रात 08 बजकर 08 मिनट पर
प्रयागराज: रात 08 बजकर 05 मिनट पर
मेरठ- रात 8.12 बजे
मथुरा- रात 8.18 बजे
अलीगढ़- रात 8.14 बजे
झांसी : रात 08 बजकर 20 मिनट पर
आगरा : रात 08 बजकर 16 मिनट पर
बरेली : रात 08 बजकर 07 मिनट पर
गोरखपुर : रात 07 बजकर 55 मिनट पर
वाराणसी : रात 08 बजे
अयोध्या : रात 7 बजकर 59 मिनट पर
चित्रकूट : रात 08 बजकर 11 मिनट पर
मुरादाबाद : रात 08 बजकर 8 मिनट पर
सहारनपुर : रात 08 बजकर 9 मिनट पर
बाराबंकी : रात 08 बजकर 15 मिनट पर
हाथरस : रात 08 बजकर 15 मिनट पर
मैनपुरी : रात 08 बजकर 11 मिनट पर
सुल्तानपुर : रात 08 बजकर 02 मिनट पर
रायबरेली : रात 08 बजकर 05 मिनट पर

करवा चौथ के दिन सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग का संयोग बन रहा है। सुबह 06:33 बजे से  2 नवंबर को सुबह 04:36 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसके अलावा इस दिन शिव योग का भी संयोग बन रहा है।

रात में चांद निकलने पर क्या करें


- चंद्रमा पूजा के लिए थाली में थलनी अर्ध्य के लिए करवे में जल, व्रत खोलने के लिए पानी और मिठाई होनी चाहिए।
- चंद्रमा को प्रणाम करें। अर्ध्य दें। फिर चंदन, अक्षत, फूल, रोली और अन्य पूजा सामग्री चढ़ाई।
- पति को तिलक लगाकर पैर छुएं। मिठाई खिलाएं। उनके हाथों से पानी पिएं।
- थाली में रखी सुहाग की सामग्री सास या घर की बुजुर्ग को दे दें। उन्हें प्रणाम करते हुए करवा भेंट करें और आशीर्वाद लें।

From Around the web