7 नवंबर तक 5 राशियों की मौज जमकर बरसेगा पैसा
Venus Transit 2024: दशहरा पूजा के अगले दिन यानी 13 अक्टूबर, 2024 शुक्र ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इस तारीख को शुक्रदेव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।

Jagruk Youth News, 12 october 2024, Venus Transit 2024: दशहरा पूजा के अगले दिन यानी 13 अक्टूबर, 2024 शुक्र ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इस तारीख को शुक्रदेव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।
शुक्र ग्रह को वैदिक ज्योतिष में बेहद शुभ ग्रह माना गया है और वे सुख, धन, वैभव, प्रेम, आकर्षण, भोग-विलास आदि के स्वामी ग्रह हैं। शुक्रदेव के वृश्चिक राशि में गोचर करने से जीवन के इन सभी पहलुओं पर व्यापक असर होता है। यूं तो इसका असर सभी राशियों पर होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों को इससे काफी लाभ होगा। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?
वृषभ राशि
वृश्चिक राशि में शुक्र गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आप अधिक आत्मविश्वासी और सकारात्मक बनेंगे। आय के नए स्रोत खुलने से आमदनी में वृद्धि होगी। करियर में उन्नति होगी। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। व्यापार और उद्योग-धंधों में लाभ होगा, उत्पादन बढ़ेगा। परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। लव लाइफ में संबंधों में मजबूती आएगी, विवाह के योग बनेंगे।
कन्या राशि
वृश्चिक राशि में शुक्र गोचर से कन्या राशि के जातकों की जीवन पर अनुकूल असर होने के योग हैं। इस गोचर के दौरान आप अधिक ऊर्जावान और सक्रिय रहेंगे। आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। आप अधिक रचनात्मक और नवीन विचारों से भरपूर महसूस करेंगे। इसका असर करियर, नौकरी, व्यापार, रिश्ते-नाते सहित जीवन के हर क्षेत्र पर पड़ेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक शुक्र गोचर से बेहद लाभान्वित होंगे। आपकी वाणी में मधुरता आएगी और वे दूसरों को आसानी से प्रभावित कर पाएंगे। आप तेजी से सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए आय के स्रोत खुल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। यात्राएं लाभदायक रहेंगी। कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
Edited By Bhoodev Bhagalia