Rashifal : बुध और देवगुरु बृहस्पति ग्रह का खास महत्व है. ये दोनों ही शुभ ग्रह हैं, जिनकी समय-समय पर जगह बदलती है. जब भी बुध और देवगुरु बृहस्पति यानी गुरु ग्रह अपनी राशि व नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो युति, महायुति और योग बनने की संभावना अधिक होती है. पंचांग के अनुसार, बुद्धि, त्वचा, व्यापार, तर्क क्षमता, वाणी के दाता बुध और ज्ञान, शिक्षा, धर्म, संतान, भाग्य, समृद्धि के कारक देवगुरु बृहस्पति 27 दिसंबर को एक-दूसरे से 150° पर स्थित होंगे, जिससे षडाष्टक योग बनेगा.
जहां कुछ राशियों के लिए षडाष्टक योग अशुभ रहेगा, वहीं कई जातकों को लाभ होने के प्रबल योग हैं. आज हम आपको मेष, कर्क और कुंभ राशि के राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके ऊपर साल 2025 के अंत में षडाष्टक योग का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.
मेष राशि के जातक डर और लालच जैसी नकारात्मक भावनाओं का त्याग कर जीवन में आगे बढ़ेंगे. जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी होती है, वो आपको किसी बड़ी मुश्किल से बचाएंगे. इसके अलावा आपकी शोहरत बढ़ेगी और प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा. पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा, जिसके कारण घर के माहौल में काफी सुधार होगा. सेहत भी साल के अंत तक ठीक रहेगी.
उपाय- किसी धातु का दान करें.
कर्क राशि
षडाष्टक योग के शुभ प्रभाव से साल के अंत तक आपके जीवन में स्थिरता रहेगी. सही जगह पर पैसे इन्वेस्ट करने से तगड़ा मुनाफा होगा. इसके अलावा आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा. यदि आप अपने वैवाहिक जीवन में बाहरी लोगों को हस्तक्षेप नहीं करने देंगे तो दिन अच्छे से कट जाएंगे. सिंगल जातकों से उनका कोई दोस्त आकर्षित होगा. उम्मीद है कि साल के अंत तक ये रिश्ता प्यार तक पहुंच जाएगा.
उपाय- नमक या दाल का दान करें.
कुंभ राशि
मेष और कर्क के अलावा कुंभ राशि के लोगों को भी षडाष्टक योग से लाभ होगा. व्यवसाय में किसी बड़ी धोखेबाजी से बच जाएंगे. आर्थिक स्थिति इन दिनों सामान्य रहेगी. उम्रदराज लोग अपनी शारीरिक सेहत सुधारने के लिए संतुलित आहार लेंगे तो अच्छा रहेगा. दीर्घावधि मुनाफे के नजरिए से अभी निवेश करना अच्छा रहेगा. रिश्तों में कड़वाहट ज्यादा नहीं बढ़ेगी, बल्कि पुरानी गलतफहमियों को दूर करने का मौका मिलेगा.
उपाय- कपड़ों का शनिवार की शाम दान करें.
- Infinix GT 50 Pro 27 अक्टूबर को लॉन्च: गेमिंग फोन के साथ कंट्रोलर का बंडल, जानें स्पेक्स
- Samsung Galaxy S25 सिर्फ ₹54,999 में: Flipkart सेल में बड़ी गिरावट, HDFC कार्ड पर और छूट
- ₹25,000 दिवाली बोनस की मांग: महाराष्ट्र परिवहन कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, 2 नवंबर तक अल्टीमेटम
- 8वां वेतन आयोग आज-कल मुंबई में: कर्मचारी संगठनों से मुलाकात, रिपोर्ट कब तक आएगी
- iPhone 17 फिर ₹79,999 में: Flipkart Shopping Utsav सेल में बंपर छूट, जानें ऑफर

