Surya Budh Yog: अपने गोचर के दौरान ग्रह एक-दूसरे के साथ कई प्रकार के योग, संयोग, युति और दृष्टि संबंध बनाते हैं. इनमें से कुछ अच्छे और कुछ नेगेटिव फल देने वाली होते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 30 नवंबर, 2025 की रात में वैदिक ज्योतिष के दो महत्वपूर्ण ग्रह एक दुर्लभ लेकिन बेहद शुभ योग का निर्माण कर रहे हैं. ये दोनों ग्रह हैं: सूर्य और बुध. ये दोनों ग्रह 30 नवंबर की रात में 11 बजकर 45 मिनट पर एक-दूसरे से 18° की कोणीय स्थिति में रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र में इस कोणीय स्थति को ‘अष्टादश योग’ कहते हैं. अंग्रेजी में विजिंटाइल ऐस्पेक्ट (Vigintile Aspect) कहते हैं.
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि 18 संख्या हिन्दू धर्म में काफी महत्व रखती है. इसका योग 9 होता है, अधिकतम का द्योतक है. सूर्य-बुध का अष्टादश योग 4 राशियों के लिए बेहद फलदायी सिद्ध होने के योग दर्शा रहा है. इनके जातकों कामकाज, करियर, कारोबार आदि काफी लाभ होगा. धन के साथ सम्मान और प्रतिष्ठा मिलने के भी योग हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
मेष राशि
अष्टादश योग मेष राशि के लिए करियर में मजबूत उछाल लेकर आएगा. काम में नया जोश आएगा. पुराने अटके निर्णय तेज़ी से पूरे होंगे. आर्थिक मोर्चे पर राहत मिलेगी. अचानक धनलाभ के अवसर बनेंगे. अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे. आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापार में निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा. नई साझेदारियों के संकेत भी मिल सकते हैं. परिवार में सहयोग बढ़ेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए यह योग बेहद अनुकूल साबित होगा. बुध के प्रभाव से बुद्धिमत्ता तेज़ होगी. निर्णय क्षमता मजबूत बनेगी. नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे. व्यापार में नयी डील और कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग मजबूत हैं. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. रुका हुआ धन मिलने की भी संभावना है. पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत स्पष्ट दिखेंगे.
सिंह राशि
सूर्य की कृपा सिंह वालों के लिए भाग्य का दरवाज़ा खोलने के योग बना रही है. करियर में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है. नए प्रोजेक्ट शुरू होंगे. आपके नेतृत्व की प्रशंसा होगी. आर्थिक रूप से यह समय बेहद शुभ रहेगा. आय में स्थिर वृद्धि होगी. परिवार में सम्मान बढ़ेगा. सामाजिक दायरे में आपकी छवि मजबूत होगी. कारोबार विस्तार के लिए यह समय बहुत लाभदायक साबित होगा.
कन्या राशि
कन्या राशि पर बुध का विशेष आशीर्वाद रहेगा. कामकाज में तेजी आएगी और योजनाएं सफल होंगी. आर्थिक मामलों में शुभ समाचार मिलेंगे और खर्चों पर नियंत्रण रहेगा. व्यापारियों के लिए यह समय अत्यंत लाभदायक है. नई योजनाओं से फायदा मिलेगा. करियर में तरक्की के योग बनेंगे. सीनियर लोगों का सहयोग मिलेगा. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.
- Infinix GT 50 Pro 27 अक्टूबर को लॉन्च: गेमिंग फोन के साथ कंट्रोलर का बंडल, जानें स्पेक्स
- Samsung Galaxy S25 सिर्फ ₹54,999 में: Flipkart सेल में बड़ी गिरावट, HDFC कार्ड पर और छूट
- ₹25,000 दिवाली बोनस की मांग: महाराष्ट्र परिवहन कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, 2 नवंबर तक अल्टीमेटम
- 8वां वेतन आयोग आज-कल मुंबई में: कर्मचारी संगठनों से मुलाकात, रिपोर्ट कब तक आएगी
- iPhone 17 फिर ₹79,999 में: Flipkart Shopping Utsav सेल में बंपर छूट, जानें ऑफर

