Dance video:एक्टर के साथ खेत में निरहुआ करते दिखे प्यार, वीडियो देखकर फैंस ने कर दी कमेंट

 
Nirahua

Bhojpuri dance video:भोजपुरी सिनेमा की बात हो, गानों के बारे में बात हो और वहां के कलाकार की बात ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। इसी कड़ी में हम बात कर रहे हैं भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) के बारे में।भोजपुरी गाने लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। लोगों को भोजपुरी गानों में एक अलग अंदाज देखने को मिलता है। भोजपुरी गाने लोगों को एक अलग फ्लेवर देते हैं। इसी वजह से भोजपुरी गानों की डिमांड इन दिनों देश में खूब बढ़ते ही जा रही है।

दिनेश लाल यादव निरहुआ का गाना पायल के घुंघरू Payal Ke Ghungharua इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। लोग दिनेश लाल यादव के इस गाने को खूब देखना और सुनना पसंद कर रहे हैं। दिनेश लाल यादव(Nirahua) के साथ इस गाने में श्रुति राव (Shruti Rao) भी हैं जिनके साथ वह रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।


इस गाने को उनकी फिल्म राजा डोली लेके आजा फिल्म से लिया गया है। इस गाने को आवाज दी है आलोक कुमार और प्रियंका सिंह ने इसके लिए लिरिक्स लिखे है, सत्य सावरकर ने और म्यूजिक डायरेक्ट किया है मधुकर आनंद ने।इस गाने की व्यूज और लाइक के बारे में बात करें तो दिनेश लाल यादव निरहुआ के गाने को अब तक 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लगभग 3 हजार से ज्यादा लाइक इस गाने को मिल चुके हैं।


यह गाना 6 नवंबर 2020 को देव म्यूजिक नाम के चैनल से अपलोड किया गया था।यह गाना इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब देखना पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही दिनेश लाल यादव निरहुआ के फेन्स इस गाने को शेयर भी कर रहे हैं। इस गाने पर कमेंट की बाढ़ आ चुकी है। आप अभी इस गाने को देख और सुन सकते हैं। गौरतलब है कि निरहुआ(Nirahua) सिनेमा के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय है।

From Around the web