Tejas film : कंगना रनौत ने किये रामलला के दर्शन, फिल्म तेजस का किया प्रमोशन

Tejas film : अयोध्या। बालीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रनौत गुरुवार को अयोध्या पहुंची। कंगना ने अयोध्या आकर श्रीरामजन्म भूमि में विराजमान रामलला का दर्शन पूजन किया। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर निर्माण का भी अवलोकन किया। इसके साथ रामलला के परिसर में अपनी फिल्म तेजस का प्रमोशन भी किया।

 
kangana ranaut

Tejas film : अयोध्या। बालीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रनौत गुरुवार को अयोध्या पहुंची। कंगना ने अयोध्या आकर श्रीरामजन्म भूमि में विराजमान रामलला का दर्शन पूजन किया। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर निर्माण का भी अवलोकन किया। इसके साथ रामलला के परिसर में अपनी फिल्म तेजस का प्रमोशन भी किया।

मंदिर दर्शन के बाद मीडिया से मुलाकात होते ही जय श्रीराम का उदघोष कर सबका अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। यह छह सौ सालों का संघर्ष है जिसे देखने के लिए कई महान लोगों की जान चली गई। बहुत से कारसेवकों ने अपना बलिदान दिया।

यह भी पढ़ें :सपना चौधरी के का नया वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ फेमस, गजब का किया डांस

यह भी पढ़ें :Komal Rangili के डांस के मुरीद हुए फैंस, किया स्टेजतोड़ डांस

उन्होंने कहा कि हमने राम मंदिर की स्क्रिप्ट लिखी है और रिसर्च किया है। सुप्रीम कोर्ट में केस के लिए काफी मेहनत की गयी। फुल एण्ड फाइनली मंदिर वहां बन रहा है जहां हमारे सबसे बड़े नायक और पूज्यनीय भगवान का जन्म हुआ। वहां राजा दशरथ का महल व सीता रसोई थी। 

अभिनेत्री कंगना बोलीं की यह सब मोदी सरकार के कारण संभव हो सका। मुख्यमंत्री योगी का भी बड़ा योगदान है। एक दिन यह राम मंदिर रोम के वेटिकन सिटी की तरह होगा और भारतीय संस्कृति का केंद्र बनेगा। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म तेजस जिसके लिए वह यहां आई थी। यह फिल्म भारतीय वायुसेना पर आधारित है और इस फिल्म में भी राम मंदिर का इतिहास दिखाया जाएगा। राम मंदिर में उनका स्वागत पुजारी संतोष कुमार तिवारी एवं प्रेमचंद तिवारी ने किया।

यह भी पढ़ें : Recharge plan : दिवाली ऑफर में करें रिचार्ज, फ्री चलाये नेट

यह भी पढ़ें :अक्षरा सिंह की कमरिया पर फिसले पवन सिंह, यकीन नहीं तो देखे वीडियो

From Around the web