Rajaram Movie : भगवान राम के किरदार में दिखे खेसारी लाल यादव, फैंस करने लगे ऐसी-ऐसी कमेंट
Rajaram Movie : पटना ही नहीं उत्तर भारत में भोजपुरी फिल्मों का क्रेज बढ़ता जा रहा है। बीते माह में आई एक भोजपुरी फिल्म संघर्ष 2 फिल्म सुपर हिट हो गई थी। भोजपुरी फिल्मों के स्टार खेसारी लाल यादव नई फिल्म राजाराम को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म से एक्टर का भगवान राम के रूप में फर्स्ट लुक सामने आ चुका है और उन्होंने अयोध्या में शूटिंग भी शुरू कर दी है। फैंस खेसारी की तारीफ कर रहे हैं।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों निर्देशक पराग पाटिल और हिट मशीन खेसारीलाल यादव का जलवा खूब देखने को मिल रहा है। हाल ही उनकी फिल्म श्संघर्ष 2श् ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। अब वो नई फिल्म श्राजारामश् लेकर आ रहे हैं। दशहरे के मौके पर मेकर्स ने इस फिल्म से खेसारी लाल यादव और बाकी कास्ट का फर्स्ट लुक रिलीज किया।
फिल्म में ज्ञीमेंतप स्ंस ल्ंकंअ भगवान राम बने हैं, और राहुल शर्मा लक्ष्मण के किरदार में हैं। मेकर्स ने दशहरे पर अयोध्या में फिल्म त्ंरंतंउ की पहली झलक दिखाई। इसमें राम बने खेसारीलाल यादव धनुष बाण लिए नजर आए। उनके साथ राहुल शर्मा भी थे, जो लक्ष्मण के रोल में हैं। साथ में जानकी भी थीं, और तीनों रथ पर सवार हो निकले थे।
पराग पाटिल ने फिल्म श्राजारामश् की अनाउंसमेंट के साथ-साथ कास्ट के साथ शूटिंग भी शुरू कर दी है। खेसारीलाल यादव ने कहा, श्फिल्म श्राजारामश् मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की कहानी पर आधारित है। मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे भगवान श्री राम के किरदार को जीने का मौका मिला है। इसके लिए मैं पराग पाटिल और टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री को धन्यवाद देता हूं कि वो हमारी भाषा भोजपुरी में भगवान राम को बड़ी स्क्रीन पर लेकर आ रहे हैं, और इसमें भगवान राम के किरदार के लिए मुझे चुना गया है।श्
खेसारी लाल ने आगे कहा, श्फिल्म की कास्ट बेहद अच्छी है। हमने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। दर्शकों को विश्वास दिलाता हूं कि यह फिल्म भोजपुरी फिल्म जगत के इतिहास में मील का पत्थर बनेगी।श् वहीं, डायरेक्टर पराग पाटिल ने कहा कि फिल्म खास है। इसकी मेकिंग भी खास होगी और इसकी शुरुआत हो चुकी है। उम्मीद है कि फिल्म सबों को पसंद आएगी। खेसारी लाल यादव और राहुल शर्मा के अलावा सोनिका गौड़ा, सपना चौहान और सुबोध सेठ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग अयोध्या के असली लोकेशन पर हो रही है।