प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती का चेहरा, फैंस ने ऐसी-ऐसी कर दी कमेंट ​​​​​​​

 
Priyanka Chopra Photo

Priyanka Chopra Daughter Photo:प्रियंका चोपड़ा ने एक इवेंट का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी बेटी मालती मैरी जोनस चोपड़ा का चेहरा आखिर दिख ही गया। बीते साल प्रियंका और निक पेरेंट्स बने थे। इस वीडियो में निक और उनके भाई स्टेज पर हैं। प्रियंका मालती को गोद में लिए हैं। साइड से मालती का चेहरा दिख रहा है। वहीं प्रियंका मालती को दिखाती हैं कि उनके पापा स्टेज पर हैं और निक स्टेज से ही मालती की ओर इशारा करते हैं और मुस्कुराने लगते हैं। इस वीडियो पर कमेंट करने वाले ज्यादातर लोगों को लग रहा है कि मालती अपने डैड निक जोनस जैसी दिख रही है।

एक यूजर ने लिखा है, ओएमजी आपकी बेटी तो आपके पति का डीएनए है। एक ने लिखा है, फाइनली हमें आपकी बेटी का चेहरा दिख गया। एक कमेंट है, अरे बेबी का फेस दिखा गया। एक ने लिखा है, मैंने मालती मैरी को देख लिया है, वह बहुत क्यूट है, अपने पापा जैसी लग रही है।

Priyanka Chopra Daughter Photo:
प्रियंका चोपड़ा की बेटी प्रीमच्योर हुई थी। वह हाल ही में एक मैगजीन को बता चुकी हैं कि जब वह इस दुनिया में आई तो उनके हाथ से भी छोटी थी। प्रियंका और निक को यह तक नहीं पता था कि मालती बचेगी या नहीं लेकिन डॉक्टर्स और नर्सों ने बहुत मेहनत से उसे बचाया। प्रियंका ने बताया था कि वह मेडिकल कॉम्प्लिकेशंस की वजह से मां नहीं बन पाईं और सरोगेसी का सहारा लेना पड़ा। इस पर भी लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। वह मालती को अपनी जिंदगी का बेस्ट गिफ्ट मानती हैं। उन्होंने अपनी मां मधु मालती और निक की मां के नाम का मैरी लेकर बेटी का नाम रखा है।

From Around the web