Bhojpuri इडंस्ट्री में के गानों में नजर आएगी सपना चौधरी, लगेगा रोमां'स का तड़का

Bhojpuri Video: सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सर्च करने वाली सपना चौधरी अब भोजपुरी इडंस्ट्री में अपनी जगह बनाने वाली है।

 
Sapna Choudhary

Bhojpuri Video: सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सर्च करने वाली सपना चौधरी अब भोजपुरी इडंस्ट्री में अपनी जगह बनाने वाली है। बीते कुछ दिनों पहले सपना चौधरी का कार्यक्रम पटना में आयोजित हुआ था जहां भीड़ इतनी हो गई थी कि पुलिस ने स्थिीत को संभाला था।

वैसे वे पहले भी कई गानों में काम कर चुकी है। फैंस को खुब प्यार मिला था। कई करोड़ लोगों ने वीडियो को देखा था। जानी-मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी तहलका मचाती दिखाई देने वाली हैं। एक आने वाली बड़ी भोजपुरी फिल्म में उनकी एंट्री लगभग पक्की हो गई है।

यही नहीं इस फिल्म में सपना चौधरी भोजपुरी इडंस्ट्री के मशहूर सुपरस्टार के साथ रोमांस करती भी दिखाई देने वाली हैं। सपना इससे पहले खेसारी लाल यादव और रवि किशन जैसे सुपरस्टार्स के साथ स्टेज परफॉर्मेंस करती दिखाई दे चुकी हैं।


वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि भोजपुरी फिल्मों में सपना को कितना पसंद किया जाता है। सपना के फैंस भी उन्हें भोजपुरी अंदाज में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।सपना इससे पहले बॉलीवुड फिल्म में भी डांस नंबर्स करती दिखाई दे चुकी हैं। रिपोर्ट की मानें तो निरहुआ की बिग बजट फिल्म ‘मजनू’ में सपना के लिए एक खास डांस नंबर रखा गया है।


इस गाने में सपना निरहुआ के साथ डांस और रोमांस करती दिखाई देंगी। हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। सुशील वर्मा की फिल्म ‘मजनू’ को ब्रजेश मौर्या डायरेक्ट करेंगे।बता दें कि सपना चौधरी सुपरहिट सॉन्ग ‘घूंघट की ओट सेहाल में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। इस गाने को 18,986,356 बार देखा जा चुका है।


यह वीडियो पुराना है लेकिन इसकी दीवानगी फैंस के बीच बरकरार है। सपना चौधरी अपने स्टेज परफॉरमेंस को लेकर जानी जाती हैं। इस वीडियो में दुल्हन के जोड़े में सपना चौधरी बेहद प्यारी लग रही है। इस गाने को राज मावर ने गाया है। इस गाने में सपना चौधरी और नवीन नारु की कैमेस्ट्री बेहद शानदार लग रही है।


इसके बाद उन्होंने बिग बॉस 11 में इंट्री की और पूरे देश में फेमस हो गई। वे बिग बॉस में ज्यादा लंबा सफर तो तय नहीं कर पाईं लेकिन उन्होंने एक ऊंचाई को छू लिया। इसके बाद उनकी बॉलीवुड में भी इंट्री हुई। सपना चौधरी ने कई भाषाओं के वीडियो सॉन्ग में काम किया है। सपना चौधरी के प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। साल 2018 में वह भारत में सर्च होने वाली टॉप सेलेब्रिटीज की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहीं थीं

From Around the web