Video: अक्षरा सिंह का गाना ‘बिल्लो रानी’ रिलीज होते ही हुआ वायरल, फैन्स ने की तारीफ

Billo rani song Video: अक्षरा सिंह का गाना बिल्लो रानी सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। फैंस वीडियो देखकर खुब तारीफ कर रहे। अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर भी वीडियो अपलोड किया है।
भोजपुरी क्वीन कही जाने वालीं अक्षरा सिंह इंडस्ट्री में सालों से राज करती आ रही हैं। वह भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अक्षरा ने रवि किशन के साथ फिल्मों में कदम रखा और उसके बाद उन्होंने सभी बड़े एक्टर्स के साथ काम किया। एक्टिंग के साथ अक्षरा का सिंगिंग में भी इंटरेस्ट है। वह अभी तक अपनी आवाज में कई म्यूजिक वीडियो रिलीज कर चुकी हैं। अब अक्षरा एक और गाना लेकर फैन्स के सामने हाजिर हैं।
अक्षरा सिंह का गाना ‘बिल्लो रानी’ रिलीज कर दिया गया है। गाना आते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है। 24 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे देख लिया है। गाने में अक्षरा सिंह बोल्ड अंदाज में हैं और डीप नेकलाइन पिंक कलर की ड्रेस पहनी है। इस गाने को उन्होंने गाया भी है। लिरिक्स डीके दीवाना के लिखे हुए हैं और म्यूजिक शुभम राज का है।
गाना रिलीज के बाद अक्षरा ने बिहाइंड द सीन का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वह डांस स्टेप्स पर रिहर्सल करती दिख रही हैं। उनके साथ बैकग्राउड डांसर हैं जो उनके पीछे आ-जा रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा ने अलीशा सिंह को स्टेप्स सिखाने के लिए धन्यवाद किया है।
अक्षरा के ग्लैमरस लुक को देखकर एक फैन ने कहा, ‘दूसरी नोरा आप ही हो।‘ एक यूजर ने कहा, ‘कितने दिनों बाद इस तरह का हॉट अंदाज दिखाया है।‘ एक फैन ने कहा, ‘राजधानी में तहलका मचा दिया।‘ एक अन्य ने लिखा, ‘क्या बात है अक्षरा जी।‘