Video:हरियाणवी गाने पर भाभी ने किया गजब का डांस, 1.6 मिलियन लोगों ने देखी वीडियो

 
Dance Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर हरियाणवी गानों का क्रेज बहुत बढ़ा हुआ है। कई डांसरों की वीडियो खुब वायरल हो रही है। अब बात हरियाणवी गानों पर डांस की आए तो कोई सपना को फॉलो क्यों ना करे। सपना से हरियाणवी डांस जाना जाता है। अब एक और वीडियो इंटरनेट पर आग लगा रहा है। इसमें एक भाभी ने कहर ढाया हुआ है। सलवार सूट पहनकर घर की छत पर देसी डांस करने वाली इन भाभी ने सपना के जैसा ही डांस किया। वायरल हो रही भाभी जिस गाने पर डांस कर रही है, वह भी सपना का ही फेमस गाना है। 


भाभी का जो वीडियो बना है वो घर की छत का है। हरे कलर के कपड़ों में भाभी ने सपना के जैसे ठुमकों से लोगों का दिल जीत लिया। भाभी एक दम नई नवेली दुल्हन की तरह ही लगती हैं। इन देसी भाभी ने मशहूर गाने ‘गजबन पानी ने चाल्ली’ पर अपने हॉट मूव्स फ्लॉन्ट किए।

भाभी के डांस वीडियो को नीलू नेहरा नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अब तक 1.6 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो को लाखों में लाइक मिले हैं। साथ ही भाभी के डांस को गजब बताते हुए लोगों ने बहुत कमेंट किए।

बिग बॉस फेम और हरियाणवी डांसर चौधरी के इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सपना चौधरी के डांस प्रोग्राम में हजारों लोग शिरकत करते हैं। ना सिर्फ हरियाणा बल्की आसपास के राज्यों में भी लोग सपना का जलवा है। एक कार्यक्रम में तो किसी बुजुर्ग ने भी सपना को देखकर स्टेज पर चढ़ने की जिद कर दी, जहां बाद में वह नीचे ही जबकर नाचा। जब सपना स्टेज पर डांस कर रही होती है तो लोगों में भी उत्साह काफी बढ़ जाता है। ऐसी ही दीवानगी इन भाभी में भी देखने को मिली, जहां वह सपना चौधरी की तरह फुल एनर्जी से ताबड़तोड़ डांस करती दिखीं।

From Around the web