aaj ka mausam 6 august 2025-उत्तराखंड में मौसम इस वक्त काफी संवेदनशील है। राज्य के विभिन्न हिस्से में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक भी उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश के कारण भूस्खलन, बादल फटने और चट्टान गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
आज उत्तरकाशी जिले में बादल फटने की भीषण घटना सामने आई। यहां के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। कुछ ही सेकंड में पूरा गांव सैलाब में बह गया। इस त्रासदी से हुए नुकसान का अभी अंदाजा लगाना मुश्किल है, लेकिन बचाव दल राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। इस घटना में अब तक 10 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लोगों के लापता होने और 100 से ज्यादा के फंसे होने की जानकारी है। वहीं, इस विनाशकारी बाढ़ में 5 होटल पूरी तरह बहकर तबाह हो गए। बाढ़ आने से 10 से 12 मजदूरों के भी दबे होने की आशंका है।
aaj ka mausam 6 august 2025- उत्तरकाशी में कल स्कूल रहेंगे बंद
वहीं, बादल फटने की घटना के बाद उत्तरकाशी प्रशासन हाई अलर्ट पर है। 6 अगस्त को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल के साथ ही आंगनवाड़ियां बंद रहेंगे। इसके अलावा, प्रशासन ने स्थानीय अधिकारियों को लाउडस्पीकर के माध्यम से निचले इलाकों और नदी किनारे रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की घोषणा करने का निर्देश दिया है। मौसम विभाग ने कल भी भारी बारिश का अनुमान जताया है।
aaj ka mausam 6 august 2025-बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव
प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे जगह-जगह बंद होने के साथ ही प्रदेश में लगभग 59 सड़के बंद पड़ी है। इसके साथ ही, यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह बंद है। यमुनोत्री हाईवे पर डबरानी के पास पहाड़ से मलबा आने के कारण रास्ता बंद हो गया है।
aaj ka mausam 6 august 2025-इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल और बागेश्वर जैसे जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तीव्र बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।