पूर्वोत्तर में जीत के बाद बोले PM मोदी, नॉर्थ ईस्ट अब न दिल्ली से दूर है और न ही दिल से

 
pm

Tripura News: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 32 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार किया है। टिपरा मोथा पार्टी को 13 सीटों पर, इंडिजिनस पीपल फ्रंट ऑफ त्रिपुरा को 1 सीट पर, कांग्रेस को 3 सीटों पर और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) को 11 सीटों पर जीत मिली है।

नागालैंड विधानसभा चुनाव में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने सबसे ज्यादा 25 सीटें जीती हैं। भाजपा ने 12, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने 2, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने 6 और नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 5 सीटों पर जीत प्राप्त की है। वहीं मेघालय में किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। मेघालय विधानसभा चुनाव में नेशनल पीपुल्स पार्टी ने सबसे ज्यादा 26 सीटों पर जीत दर्ज़ की है।

यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी को 11, भाजपा को 2, कांग्रेस को 5 और TMC को 5 सीटों पर जीत मिली है। आपको बता दें कि मेघालय की 60 विधानसभा सीट और नगालैंड की 59 विधानसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को मतदान हुआ था। जबकि, त्रिपुरा की 60 सीटों के लिए 16 फरवरी को मतदान हुआ था। पढ़ें पल-पल की सटीक जानकारी लाइव हिन्दुस्तान पर।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की लगातार जीत के लिए उसकी सरकारों के कामकाज और कार्य संस्कृति तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के सेवा संकल्प की ‘त्रिवेणी’ को श्रेय दिया।
कुछ लोग मोदी के कब्र खोदने की बात कर रहे हैं जितनी ये कामना कर रहे हैं उतना कमल खिल रहा है …अब कुछ लोग कह रहे हैं मर जा मोदी....ये जितना कह रहे हैं मर जा मोदी, लोग कह रहे हैं मत जा मोदी: नॉर्थ ईस्ट राज्यों में जीत के बाद पीएम मोदी 


हमारे कुछ शुभचिंतक भी हैं जिन्हें इससे तकलीफ है कि आखिर भाजपा के जीतने का राज़ क्या है? अभी तक के परिणाम तक मैंने टीवी तो नहीं देखी और यह भी नहीं देखा कि EVM को गाली पड़नी शुरू हुई है या नहीं: भाजपा मुख्यालय में PM, दिल्ली

From Around the web