मयंक त्रिगुण, वरिष्ठ संवाददाता
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने बिहार में लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के साथ हुए व्यवहार को दुखद बताते हुए कहा कि वह “देश की बेटी” हैं और किसी भी “सभ्य समाज” में इस प्रकार का बर्ताव स्वीकार नहीं किया जा सकता. मीडिया से बातचीत में चौधरी ने कहा, “यह बहुत दुखद है कि देश की बेटी के साथ ऐसा व्यवहार हुआ, इस तरह का बर्ताव कोई समाज और सभ्य समाज बर्दाश्त नहीं करेगा.”
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि आजम खान ने अपने बेटे को विधायक बनाने में जल्दबाजी की और कानून का उल्लंघन किया, जिसका परिणाम अब उन्हें भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने टिप्पणी की “जैसी करनी वैसी भरनी। कानून का डंडा आजम खान पर उसी वजह से चला है.”
SIR पर बड़ा बयान—”केवल पात्र मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया”
SIR (Special Summary Revision) को लेकर चौधरी भूपेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि इसका उद्देश्य केवल पात्र मतदाताओं को जोड़ना और अपात्र नाम हटाना है, उन्होंने कहा कि यह एक संवैधानिक प्रक्रिया है और जिसे कोई शिकायत हो, वह न्यायालय या संवैधानिक संस्थाओं के पास जा सकता है.
बीजेपी संगठनात्मक चुनाव जल्द, केंद्र की मंजूरी का इंतजार
भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि संगठन के भीतर चुनाव प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, उन्होंने कहा “बहुत जल्द संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने वाली है, जैसे ही केंद्र निर्णय लेगा, चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी.” साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के बीच मजबूत तालमेल है और इसी क्रम में लगातार बैठकें की जा रही हैं.
इमरान मसूद के बयान पर भड़के प्रदेश अध्यक्ष
कांग्रेसी नेता इमरान मसूद द्वारा एक आतंकी को “भटका हुआ नौजवान” बताए जाने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि विपक्षी दल कांग्रेस, सपा और बसपा हमेशा “अराजकता फैलाने वाले लोगों के साथ खड़े रहे हैं” और इमरान मसूद के बयान से उनकी मानसिकता फिर साबित होती है.
आतंकी मामले की जांच पर बोले—“दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई”
आतंकी मामले पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह एक संवेदनशील विषय है और देश की सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहनता से जांच कर रही हैं, उन्होंने स्पष्ट किया “जांच में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ विधि के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी.”
- Infinix GT 50 Pro 27 अक्टूबर को लॉन्च: गेमिंग फोन के साथ कंट्रोलर का बंडल, जानें स्पेक्स
- Samsung Galaxy S25 सिर्फ ₹54,999 में: Flipkart सेल में बड़ी गिरावट, HDFC कार्ड पर और छूट
- ₹25,000 दिवाली बोनस की मांग: महाराष्ट्र परिवहन कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, 2 नवंबर तक अल्टीमेटम
- 8वां वेतन आयोग आज-कल मुंबई में: कर्मचारी संगठनों से मुलाकात, रिपोर्ट कब तक आएगी
- iPhone 17 फिर ₹79,999 में: Flipkart Shopping Utsav सेल में बंपर छूट, जानें ऑफर

