शादी करके घर आई दुल्हन ने बनाया हलवा, खाते ही ससुराल वाले बेहोश, फिर हुआ ऐसा कांड

 
Muzaffarnagar news

Muzaffarnagar News:  मुजफ्फरनगर के थाना सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव नगला मुबारिकपुर का है। यहां रहने वाले नीरज कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले हरिद्वार निवासी संजय और अमित से उसका संपर्क हुआ था। दोनों ने रुद्रप्रयाग की रहने वाली रेखा नाम की लड़की से रिश्ता तय कराया था।

परिवार वालों की सहमति के बाद नीरज ने लड़की के यहां जाकर शादी कर ली। इसके बाद वह ससुराल में रहने के लिए आ गई। पीड़ित की ओर से बताया गया है कि नई दुल्हन ने ससुराल वालों से कहा कि उसके यहां पहली बार हलवा बनाकर खिलाने की परंपरा है। फिर उसने हलवा बनाया। आरोप है कि हलवा खाते ही परिवार के लोग बेहोश हो गए।

नीरज ने बताया कि सुबह जब सभी को होश आया तो हड़कंप मच गया। दुल्हन गायब थी। परिवार वालों ने जब घर की तलाशी ली तो लाखों की नगदी और जेवरात भी गायब थे। इसके बाद परिवार वालों ने थाना पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरी दुल्हन समेत उसके दोनों साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

From Around the web