मयंक त्रिगुण, वरिष्ठ संवाददाता
Vande Matram in Educational Institutes: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन अनिवार्य होगा. इस संबंध में आदेश जारी करके शिक्षण संस्थानों को निर्देश दे दिया गया है. आदेशों में कहा गया है कि शिक्षण संस्थान में हर रोज निर्धारित समय पर वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत का गायन कराया जाए, ताकि स्टूडेंट्स में राष्ट्रीय एक्ता और देशभक्ति की भावना प्रबल हो.
हर स्कूल और कॉलेज के लिए है अनिवार्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वंदे मातरम की अनिवार्यता को लेकर घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय गीत को हर स्कूल और कॉलेज में गाया जाए. इसे इतनी ऊंची आवाज में गाया जाए कि आस-पास के लोगों को भी सुनाई दे. प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों के लिए यह अनिवार्य है, क्योंकि राष्ट्रीय गीत के गायन से छात्रों के साथ-साथ लोगों में भी देशभक्ति की भावना उमड़ेगी. राष्ट्रीय एकता और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा. अपने अधिकारों और कर्तव्यों का बोध भी होगा.
असामाजिक तत्वों को पहचानने की अपील
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथा ने कहा कि कुछ आसामाजिक तत्व देश की एकता और अखंडता को कमजोर करने का प्रयास करते हैं, लेकिन सामाजिक और सरकारी स्तर पर ऐसे आसामाजिक तत्वों की पहचान करके उनका खात्मा करना होगा, ताकि देश विरोधी और देश को तोड़ने जैसी गतिविधियां कोई कर न पाए. इसलिए प्रदेश के सभी स्कूलों और कॉलेजों में वंदे मातरम गीत के गायन को अनिवार्य कर दिया गया है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि वंदे मातरण एक शब्द नहीं, बल्कि एक मंत्र, एक ऊर्जा, एक सपना और एक संकल्प है.
- Free Gas Cylinder | दिवाली पर सरकार ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, 1.89 करोड़ को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
- Hero की Herotsav सेल शुरू! 1 से 4 नवंबर तक बाइक-स्कूटर पर ₹10,000 तक कैशबैक, 0% ब्याज पर फाइनेंस
- नवंबर 2026 में बैंक कब-कब बंद रहेंगे: दिवाली से गुरु नानक जयंती तक पूरी छुट्टी सूची
- उत्तराखंड का मौसम: आज 9 जिलों में बारिश, ऊंचाई पर बर्फबारी का अलर्ट — चार धाम यात्रियों के लिए जरूरी खबर
- Hero की Herotsav सेल आज से शुरू: ₹10,000 तक कैशबैक, स्कूटर पर जीरो इंटरेस्ट और ₹2,222 से EMI

लेखक के बारे में
असिस्टेंट एडिटर
मयंक त्रिगुण Jagruk Youth News में असिस्टेंट एडिटर हैं। इनके पास इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। राजनीति, समसामयिक मामलों, न्यायपालिका से जुड़े विषयों पर लिखने में उनकी गहरी रुचि है। मुरादाबाद के टीएमयू (TMU University) से MJMC (MA) की पढ़ाई पूरी करने के बाद से वह छह साल से अधिक समय से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

