Angelo Mathews: आधिकारिक तौर पर टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया है। 38 साल के एंजिलो मैथ्यूज ने साल 2008 में श्रीलंका का पहली बार प्रतिनिधित्व किया था। मैथ्यूज वनडे विश्व कप 2023 में भी श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आए थे। हालांकि उनकी मौजूदगी में टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। हालांकि अब स्टार ऑलराउंडर ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बना ली है। उन्होंने करीब 17 साल श्रीलंका के लिए टेस्ट खेला।
एंजिलो मैथ्यूज ने शेयर किया भावुक पोस्ट
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद एंजिलो मैथ्यूज ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि मेरे प्यारे दोस्तों और परिवार, कृतज्ञ हृदय के साथ। अब समय आ गया है कि मैं खेल के सबसे प्रिय प्रारूप, अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दूं। श्रीलंका के लिए पिछले 17 साल क्रिकेट खेलना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान और गर्व रहा है। जब कोई राष्ट्रीय जर्सी पहनता है तो देशभक्ति और सेवा की भावना से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता। मैं खेल के प्रति आभारी हूं और श्रीलंका क्रिकेट के उन हजारों प्रशंसकों का शुक्रगुजार हूं जो मेरे करियर के हर उतार-चढ़ाव में मेरे साथ खड़े रहे।
उन्होंने आगे कहा कि मैं सर्वशक्तिमान ईश्वर, मेरे प्यारे माता-पिता, मेरी खूबसूरत पत्नी और अद्भुत बच्चों के साथ-साथ मेरे परिवार और करीबी दोस्तों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने सामूहिक रूप से हमेशा मुझ पर विश्वास किया, मेरा साथ दिया और हर परिस्थिति में मेरे साथ खड़े रहे। एक अध्याय समाप्त हो गया, लेकिन खेल के प्रति प्यार हमेशा बना रहेगा। जून में बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच मेरे देश के लिए लाल गेंद से मेरा आखिरी मैच होगा।
- Triumph Bonneville T40 India में Launch — ₹2.55 Lakh से शुरू, Bookings आज से
- EVs में अब Pedestrian Warning Sound जरूरी — 1 October 2026 से Acoustic Warning अनिवार्य
- Mercedes-Benz Electric GLC की Bookings शुरू — 715 km Range, 490 PS Power वाली Luxury EV SUV
- Bengaluru Startup का BeiGo X4 Electric Trike — ₹1.25 Lakh Intro Price में Tilting 3-पहिया EV
- आज का Rashifal 8 October 2026: जानें गुरुवार को 12 राशियों का Daily Horoscope, शुभ अंक और उपाय

