Uttarakhand Weather-पांच दिसंबर से प्रदेशभर में मौसम बदलने की संभावना है। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके चलते सूखी ठंड से राहत मिल सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार चार दिसंबर को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि पर्वतीय इलाकों में सुबह-शाम पाला गिरने से ठंड परेशान करेगी। जबकि पांच दिसंबर से पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
खासकर उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

लेखक के बारे में
बबीता देवी
बबीता देवी के पास मीडिया, ज्योतिष और धार्मिक विषयों में काम करने का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। उनकी सामुद्रिक शास्त्र, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, फेंगशुई, पौराणिक कथाओं और ग्रह गोचर जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ है। इसके अतिरिक्त, उन्हें धार्मिक ग्रंथों का भी अच्छा ज्ञान है। अपने खाली समय में, उन्हें विशेष रूप से धार्मिक ग्रंथों को पढ़ना, उन पर शोध करना और लोगों के साथ सटीक जानकारी साझा करना पसंद है।

