कड़ी सुरक्षा के बीच नौ जिलों की 55 सीटों पर मतदान शुरू

 
up chunav

लखनऊ। नेटवर्क

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में नौ जिलों की 55 सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। इन सीटों के लिए शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। शाम छह बजे मतदान केन्द्र परिसर में जितने भी लोग कतार में लगे होंगे उन्हें वोट डालने का अधिकार होगा।


इस बीच शाहजहांपुर में राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। बाद में उन्होंने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट दिया। उन्होंने कहा, ष्हम 300 से ज़्यादा सीटें जीतेंगे। शाहजहांपुर में 6 सीटें जीतेंगे।  मुरादाबाद में सुबह से ही लोग लाइन में खड़े दिखाई दिए। बुद्धि विहार क्षेत्र आर्यन से स्कूल के बूथ पर महिलाओं की संख्या भी दिखाई दी। इसके साथ ही मुस्लिम क्षेत्रों में भी वोट डालने के लिए लोग सुबह से पहुंच गए। आर्यन स्कूल के बूथ में एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त ने पहला वोट डाला। 

रविवार की शाम मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि केन्द्रीय चुनाव आयोग द्वारा निष्पक्ष, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए व्यापक इंतजाम एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है।


दूसरे चरण में होने वाले 55 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2017 में 38 सीटें जीती थीं जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) को 15 और कांग्रेस को दो सीटें मिली थीं। सपा और कांग्रेस ने पिछला विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था। सपा की जीती हुई 15 सीटों में 10 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार विजयी हुए थे।

From Around the web