Uttarakhand Government Advertisement

Lucky Zodiac Signs : देव दीपावली से होगा इन राशियों का भाग्योदय, बनेगे सभी काम

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Lucky Zodiac Signs: इस वर्ष देव दिवाली 5 नवंबर 2025, बुधवार को मनाई जाएगी. इस दिन कई विशेष और शुभ योग बन रहे हैं, जो इसे अत्यंत मंगलमय और पुण्यकारी बना रहे हैं. पंचांग अनुसार, इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, शिववास योग और अश्विनी-भरणी नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है. इसके साथ ही, ग्रहों के स्वामी सूर्यदेव और देवताओं के गुरु बृहस्पति संयोग कर बेहद शुभ त्रिदशांक योग का निर्माण कर रहे हैं.

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, देव दीपावली के दिन इन सभी योगों के संयोग से यह दिन बेहद खास बन गया है. इन योगों का असर यूं तो सही राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह बेहद फलदायी साबित हो सकता है. इनके जातकों को करियर, नौकरी और कारोबार से खूब मुनाफा होने के योग हैं. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय उत्साह और अवसरों से भरा रहेगा. इस दिन आपके पुराने प्रयास सफल होंगे. नौकरी में प्रमोशन या नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी. व्यापारियों के लिए आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. पारिवारिक संबंध भी सुदृढ़ होंगे और दोस्तों का सहयोग मिलेगा. नए मित्र और साझेदार आपके मार्गदर्शन में लाभ देंगे. धैर्य और संयम से आप मुश्किल परिस्थितियों का समाधान पा सकेंगे. आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने से मानसिक संतोष मिलेगा.

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए देव दिवाली विशेष रूप से लाभकारी रहेगी. आपकी सोच और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी. करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं. व्यापारियों को नए समझौते और अच्छे सौदे मिल सकते हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी. नए निवेश और योजनाएं आपके लिए लाभदायक साबित होंगी. सकारात्मक सोच से रिश्तों में सुधार और सहयोग मिलेगा. शिक्षा और प्रशिक्षण में प्रयास से भविष्य में अवसर बढ़ेंगे.

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह दिन भाग्य और अवसरों से भरा रहेगा. नौकरी या व्यवसाय में अचानक लाभ हो सकता है. आपकी मेहनत रंग लाएगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार और संबंधों में सुख-शांति बनी रहेगी. इस दिन किए गए शुभ कार्य लंबे समय तक फलदायी रहेंगे. पुराने कर्ज और बाधाओं से छुटकारा मिल सकता है. नए संपर्क और नेटवर्किंग आपके लिए लाभकारी साबित होंगे. धन और निवेश के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ बढ़ेगा.