मयंक त्रिगुण, वरिष्ठ संवाददाता
मुरादाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश आसिफ टिड्डा और इलियास उर्फ दीनू के एनकाउंटर से मुरादाबाद में आमजन में खुशी का माहौल है। शहर के निर्यातकों, डॉक्टरों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल द्वारा अपनी टीम के साथ जान पर खेल कर किए गई इस एनकाउंटर से मुरादाबाद की जनता अभिभूत है। विभिन्न व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संगठनों व अधिवक्ताओं की ओर से SSP को लगातार सम्मानित किया जा रहा है।
मंगलवार को भी बड़ी संख्या में अधिवक्ता सुधीर शर्मा के नेतृत्व में अधिवक्तागण ,राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में युवा शक्ति विचार मंच संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व महानगर अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल के नेतृत्व में राष्ट्र अर्पण संगठन से जुड़ी महिलाएं एसएसपी कार्यालय पहुंची, और कप्तान सतपाल अंतिल का नागरिक अभिनंदन किया।
सभी ने एसएसपी सतपाल अंतिल को बुके, मोमेंटो, एवं पटका पहनाकर उनकी हौसला अफजाई की। इस अवसर पर सभी संगठनों ने एक स्वर में कहा कि जिस तरह पुलिस कप्तान सतपाल अंतिल द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस एवं अपनी जान की परवाह न करते हुए मुरादाबाद जिले को कुख्यात बदमाशों से भयमुक्त किया गया है। उससे मुरादाबाद की जनता पूर्ण सुरक्षा का एहसास कर रही है। उन्होंने कहा कि अपने कप्तान का आभार जताने के लिए हम सब यहां पर एकत्रित हुए हैं और कप्तान सतपाल अंतिल का धन्यवाद करते हैं। उनकी टाइट पुलिसिंग के चलते मुरादाबाद के निवासियों को एक विशेष सुरक्षा चक्र हासिल हुआ है।
अभिनंदन कार्यक्रममें युवा शक्ति विचार मंच की ओर से राजीव शर्मा, अजीत कुमार गुप्ता, मनु भटनागर, पियूष गुप्ता, अर्जित रस्तोगी, रोहित गुप्ता, मनोज शर्मा, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे। जबकि अधिवक्ताओं की ओर से सुधीर शर्मा, योगेंद्र रस्तोगी, संयम शर्मा, ऋषभ सोनी, आशीष कुमार, जुनैद अहमद, विवेक शर्मा, दीपराज शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। राष्ट्र अर्पण संगठन की ओर से शालिनी अग्रवाल, रेनू सक्सेना, स्नेहलता चौधरी, सोनू गगनेजा, सुनीता चौधरी, मीनू सैनी आदि मौजूद रहे।
- Infinix GT 50 Pro 27 अक्टूबर को लॉन्च: गेमिंग फोन के साथ कंट्रोलर का बंडल, जानें स्पेक्स
- Samsung Galaxy S25 सिर्फ ₹54,999 में: Flipkart सेल में बड़ी गिरावट, HDFC कार्ड पर और छूट
- ₹25,000 दिवाली बोनस की मांग: महाराष्ट्र परिवहन कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, 2 नवंबर तक अल्टीमेटम
- 8वां वेतन आयोग आज-कल मुंबई में: कर्मचारी संगठनों से मुलाकात, रिपोर्ट कब तक आएगी
- iPhone 17 फिर ₹79,999 में: Flipkart Shopping Utsav सेल में बंपर छूट, जानें ऑफर

