बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘हिंदू एकता पदयात्रा’ का आज छठा दिन है. हरियाणा के पलवल जिले के गांव खटेला सराय में अचानक तबीयत बिगड़ने से धीरेंद्र शास्त्री सड़क पर ही लेट गए.
100 डिग्री से ज्यादा बुखार होने पर डॉक्टर ने दो दिन के आराम की सलाह दी. लेकिन, दवा खाकर थोड़ी देर आराम करने के बाद उन्होंने फिर से यात्रा शुरू कर दी.
बीमारी से रुकना मुमकिन नहीं- धीरेंद्र शास्त्री
घटना के दौरान धीरेंद्र शास्त्री के इलाज के लिए तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया. चेकअप में उनका बुखार 100 डिग्री से ऊपर निकला. डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी, लेकिन शास्त्री ने हार नहीं मानी.
दवा लेने के बाद उन्होंने कुछ देर आराम किया और फिर वो पैदल निकल पड़े. इस दौरान यात्रा में शामिल भक्तों ने उनका हौसला बढ़ाया. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ‘यह यात्रा हिंदू एकता के लिए है, बीमारी से रुकना मुमकिन नहीं.’
- राशिफल 18 अक्टूबर 2026: रविवार को इन राशियों पर होगी सूर्य देव की कृपा, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
- छठ-दिवाली पर घर जाना है? 8,454 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलीं, टिकट बुक करने का पूरा तरीका जानें
- अक्टूबर के बचे दिनों में बैंक कब-कब बंद: दशहरा, लक्ष्मी पूजा, करवा चौथ की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
- पेट्रोल-डीजल के भाव 17 अक्टूबर: दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12, डीजल ₹95.20 — आज बदले या नहीं?
- धान किसानों के लिए खुशखबरी: मंडियों में बासमती की आवक शुरू, पिछले साल से भाव 34% तक ऊपर

